लखनऊ
उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार ने बुधवार को विधान मंडल में वित्तीय वर्ष 2021-22 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। इसके साथ ही सरकार ने प्रदेश के शिक्षा मित्रों, रोजगार सेवकों, चौकीदारों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय बढ़ोतरी का रास्ता साफ कर दिया है। जल्द ही इनकी सैलरी बढ़ जाएगी।
कुल 7301.52 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया। इसमें ज्यादातर धन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणाओं और अगले छह महीने में पूरी की जा सकने वाली परियोजनाओं पर खर्च होगा। विधानमंडल में अनुपूरक बजट पेश किए जाने से पहले योगी कैबिनेट की बैठक में इसके प्रस्तावों पर मुहर लगी।
अनुपूरक बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि यह आम बजट का 1.33 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में यूपी में पब्लिक का परसेप्शन बदला है। योगी सरकार ने कई नए रिकार्ड बनाए और कई रिकार्ड तोड़े हैं। उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट, आम बजट का बहुत छोटा सा हिस्सा है। इसे अत्यंत जरूरी योजनाओं को पूरा करने के लिए लाया गया है।
रोजगार के लिए तीन हजार करोड़
अनुपूरक बजट में युवाओं को रोजगार के लिए तीन हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। गन्ना किसानों के भुगतान और अधिवक्ताओं के लिए सामाजिक सुरक्षा निधि का भी इसमें प्रावधान किया गया है। राजधानी लखनऊ में अंबेडकर स्मारक और सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा और चौकीदारों के लिए मानदेय में वृद्धि, गोवंश का रखरखाव, आयोध्या में पार्किंग की व्यवस्था और बेसिक इफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि अनुपूरक बजट में प्रदेश के युवाओं को डिजिटली सक्षम बनाने के लिए कोष की स्थापना के लिए 3000 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए 100 करोड़ रुपए की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। बलिया लिंक एक्सप्रेस वे के लिए 50 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। प्रदेश की बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए भी संसाधनों का इंतजाम किया गया है।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
- रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ
- झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूल रहा था घूस: हेड कांस्टेबल और दलाल चढ़ा ACB के हत्थे
- जिस फैसले का वर्षों से इंतजार था: राजस्थान सरकार ने सेवा नियमों में किए 4 बड़े बदलाव, क्या कर्मचारियों को मिलेगी राहत?
- पूर्व IPS को पहले खिलाई मिठाई, फिर सीढ़ियों पर बुलाकर बरसाए थप्पड़, ‘टिकट चोर’ के नारों के बीच फटे कपड़े | टिकट विवाद ने कांग्रेस में मचा दिया बवाल; देखें वीडियो
