7 नए IAS अफसरों को मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी | राजस्थान के इन जिलों में संभालेंगे प्रशासन की कमान

राजस्थान सरकार ने 2025 बैच के 7 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को सहायक कलेक्टर के रूप में विभिन्न जिलों में नियुक्त किया है। जानिए किस अधिकारी को किस जिले की जिम्मेदारी मिली।

जयपुर 

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

प्रशासनिक सेवा की सबसे कठिन परीक्षा पास करने के बाद अब असली मैदान में उतरने का समय आ गया है। राजस्थान सरकार ने वर्ष 2025 बैच के 7 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को पहली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें विभिन्न जिलों में सहायक कलेक्टर के पद पर नियुक्त कर दिया है।

OTS पर हाईकोर्ट का बड़ा झटका: सरकार का फैसला रद्द | कहा- सत्ता बदली है, वादा नहीं; अब पुराने प्लान पर ही बनेगा प्रोजेक्ट

राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इन युवा अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है, जहां वे प्रशासनिक कार्यों की बारीकियां सीखेंगे और जमीनी स्तर पर शासन-प्रशासन का अनुभव हासिल करेंगे।

भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन के बाद यह उनकी पहली बड़ी फील्ड पोस्टिंग मानी जा रही है। आने वाले समय में यही अधिकारी जिले और प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

किन अफसरों को कहां मिली जिम्मेदारी?

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार—

  • विभोर भारद्वाज को जयपुर में सहायक कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
  • उत्कर्ष यादव को कोटा जिले में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • मनु गर्ग को बीकानेर में पदस्थ किया गया है।
  • मणिमाला एन. को उदयपुर जिले में सहायक कलेक्टर बनाया गया है।
  • आलोक सिंह को भरतपुर में तैनाती मिली है।
  • अर्णव आनंद गुप्ता को अजमेर जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
  • उमेश कुमार मीणा को जोधपुर में सहायक कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

राजस्व अधिनियम के तहत जारी हुए आदेश

राजस्थान सरकार ने यह नियुक्तियां राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 20 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए की हैं। आदेश के बाद सभी प्रशिक्षु अधिकारी अपने-अपने जिलों में प्रशासनिक प्रशिक्षण और फील्ड कार्य शुरू करेंगे।

प्रदेश के प्रशासनिक हलकों में इन नियुक्तियों को नए नेतृत्व की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। अब इन युवा अधिकारियों की नजर किताबों से निकलकर सीधे जमीन पर प्रशासन चलाने की चुनौतियों पर होगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

OTS पर हाईकोर्ट का बड़ा झटका: सरकार का फैसला रद्द | कहा- सत्ता बदली है, वादा नहीं; अब पुराने प्लान पर ही बनेगा प्रोजेक्ट

ICU बना मौत का कमरा, धुएं ने छीन ली कई लोगों की सांसें | अस्पताल की 5वीं मंजिल पर भड़की आग, मरीज खिड़कियों से निकाले गए

रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था

‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।