हिमाचल सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | कई उप सचिव बदले, पदोन्नति के साथ मिली नई जिम्मेदारियां

हिमाचल प्रदेश सरकार ने HPSS अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति के आदेश जारी किए। कई उप सचिवों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सचिवालय स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एचपी सचिवालय सेवा (HPSS) के अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन आदेशों पर संजय गुप्ता ने हस्ताक्षर किए हैं और सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

जारी आदेशों के अनुसार विजय कुमार को डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस विभाग से हटाकर गृह विभाग का उप सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं मनमोहन चोपड़ा को आयुष विभाग से स्थानांतरित कर गृह विभाग का उप सचिव बनाया गया है।

वंदना को उद्योग विभाग से हटाकर एसए विभाग का उप सचिव नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में रंजना शर्मा को शिक्षा विभाग से हटाकर युवा सेवाएं एवं खेल तथा डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस विभाग का उप सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा रमेश चंद को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से स्थानांतरित कर उद्योग विभाग का उप सचिव नियुक्त किया गया है।

सरकार ने पदोन्नति के साथ भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं। इसके तहत तरुण सक्सेना को वित्त-IF विभाग का उप सचिव बनाया गया है। वंदना गुप्ता को आयुष विभाग का उप सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं वेद प्रकाश को वित्त नियमन विभाग और गोविंद बल्लभ उपाध्याय को कार्मिक विभाग का उप सचिव बनाया गया है।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को सचिवालय स्तर पर कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

बचपन में डायबिटीज पर ‘नेशनल एक्शन प्लान’: हर बच्चे की स्क्रीनिंग, फ्री इलाज का वादा | 4T फॉर्मूला से होगी जल्दी पहचान, देशभर में लागू होगा नया सिस्टम

अब टोल पर नहीं लगेगा ब्रेक: देश का पहला ‘बिना बैरियर’ सिस्टम लॉन्च | गाड़ी दौड़ेगी, पैसा अपने आप कटेगा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।