भरतपुर के पूर्व राजपरिवार (Bharatpur Royal Family) में पिता-पुत्र का विवाद खत्म होता दिख रहा है। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह (Vishvendra Singh)और युवराज अनिरुद्ध सिंह (Aniruddh Singh) की जवाहर रिजॉर्ट में मुलाकात के बाद सुलह के संकेत मिले हैं।
भरतपुर
भरतपुर के पूर्व राजघराने से आखिरकार एक सुकून देने वाली खबर सामने आई है। लंबे समय से चल रहे पिता-पुत्र के टकराव पर विराम लगता दिख रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह तथा उनके पुत्र युवराज अनिरुद्ध सिंह के बीच सुलह हो गई है।
दोनों की जवाहर रिजॉर्ट में मुलाकात हुई। इस मुलाकात को खुद विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए करीब पांच साल बाद बेटे अनिरुद्ध सिंह के साथ तस्वीर पोस्ट की। पोस्ट में उन्होंने लिखा—
‘आज जवाहर रिजॉर्ट में बहुत दिनों बाद मेरे बेटे युवराज अनिरुद्ध सिंह से सुखद मुलाकात हुई।’
इस मुलाकात की सबसे खास बात यह रही कि हमेशा सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अनिरुद्ध सिंह इस बार बेहद शांत और सहज नजर आए। अनिरुद्ध ने भी X पर पिता के साथ तस्वीर साझा की और हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा—
‘मुझे कॉफी पीने का शौक है। पिताजी ने नई कॉफी मशीन खरीदी है। मैं कॉफी पीने चला गया।’
पिता-पुत्र के इस मिलन की खबर फैलते ही परिवार और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उल्लेखनीय है कि पूर्व राजपरिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। पिता-पुत्र के बीच प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर मतभेद सामने आए थे। अनिरुद्ध सिंह ने एक पोस्ट के जरिए अपने पिता पर बयाना स्थित बंध बारैठा की कोठी को अवैध रूप से बेचने का आरोप लगाया था।
वहीं दूसरी ओर, विश्वेंद्र सिंह ने भरण-पोषण अधिनियम के तहत न्यायालय में वाद दायर किया था। इसके बाद 7 जून 2024 को उन्होंने एक रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी और बेटे ने बिना उनकी स्वीकृति लॉकर से करोड़ों रुपए के आभूषण निकाल लिए। इसके जवाब में पत्नी और बेटे भी प्रॉपर्टी को लेकर आरोप लगा चुके हैं।
अब जवाहर रिजॉर्ट में हुई यह मुलाकात संकेत दे रही है कि वर्षों से चला आ रहा पारिवारिक विवाद शायद संवाद और समझदारी के रास्ते पर लौट आया है। सियासी और सामाजिक गलियारों में इस सुलह को लेकर चर्चा तेज है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
PNB के भीतर ‘60 करोड़ का खेल’, होटल कारोबारी की संपत्ति हड़पने की साजिश, बैंक के 5 बड़े अफसर नामजद
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
