अग्रोहा आरडीए में नववर्ष पर बड़ा नेतृत्व बदलाव | डॉ. अविनाश यादव अध्यक्ष, डॉ. अमित व्यास महासचिव नियुक्त

अग्रोहा रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (Agroha RDA) में नववर्ष पर नेतृत्व परिवर्तन। डॉ.अविनाश यादव अध्यक्ष और डॉ.अमित व्यास महासचिव नियुक्त, संगठन को नई दिशा देने की पहल।

हिसार 

नववर्ष के पावन अवसर पर अग्रोहा रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (Agroha RDA) ने संगठन को नई दिशा और नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक फैसला लिया है। संगठन के संस्थापक एवं लंबे समय तक सफल नेतृत्व देने वाले डॉ. सन्नी ने आरडीए के भविष्य को मजबूत करने के उद्देश्य से नेतृत्व का पुनर्गठन किया है।

अब तक अग्रोहा आरडीए का संचालन डॉ. सन्नी के मार्गदर्शन में होता रहा है। संगठन के निरंतर विस्तार, बढ़ती जिम्मेदारियों और आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नेतृत्व को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया, ताकि संगठन अधिक सुदृढ़, प्रभावी और संगठित रूप में कार्य कर सके।

ओला-उबर की मनमानी पर ब्रेक | ‘भारत टैक्सी’ की एंट्री, ड्राइवर मालिक, यात्री बेफिक्र

नई कार्यकारिणी का ऐलान

नवीन नेतृत्व व्यवस्था के तहत डॉ. अविनाश यादव को अग्रोहा आरडीए का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि डॉ. अमित व्यास को अग्रोहा आरडीए का महासचिव बनाया गया है।

यह नई कार्यकारिणी संगठन में नई ऊर्जा, नई सोच और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली लाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

डॉ. अमित व्यास को मिली दोहरी जिम्मेदारी

इस नेतृत्व परिवर्तन में विशेष रूप से डॉ.  अमित व्यास की भूमिका उल्लेखनीय मानी जा रही है। वे पहले से ही डॉक्टरों के हितों के लिए सक्रिय रूप से संघर्षरत रहे हैं और वर्तमान में डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देशभर के चिकित्सकों की आवाज़ को मजबूती से उठा रहे हैं।

नई शुरुआत, नई ऊर्जा

डॉ.अमित व्यास ने कहा कि नववर्ष पर किया गया यह नेतृत्व परिवर्तन सकारात्मक सोच, संगठनात्मक मजबूती और डॉक्टरों के हितों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम मिलकर अग्रोहा आरडीए को और अधिक सशक्त बनाएगी।

इस अवसर पर डॉ. सुधीर (सर्जरी), डॉ. राहुल राव (एनेस्थीसिया), डॉ दीक्षा (सर्जरी), डॉ.सोनिया (पैथोलॉजी) एवं डॉ. हरप्रीत (सर्जरी) भी उपस्थित रहे।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

ओला-उबर की मनमानी पर ब्रेक | ‘भारत टैक्सी’ की एंट्री, ड्राइवर मालिक, यात्री बेफिक्र

फोन पर ‘डिजिटल अरेस्ट’, बैंक में 1.20 करोड़ की डिमांड | पीएनबी के अफसर जागे, साइबर ठगों की रात खराब और ऐसे बच गई बुजुर्ग महिला की जीवनभर की कमाई

नए साल पर अफसरशाही को बड़ा तोहफा; राजस्थान में IAS-IPS से लेकर RPS तक प्रमोशन | 1 जनवरी से लागू होंगे आदेश | यहां देखें पूरी लिस्ट

सरकारी बैंक का सीनियर मैनेजर ₹3 करोड़ लेकर फरार, ऐसे किया गड़बड़झाला

अब टिकट खिड़की नहीं, मोबाइल ही टिकट घर | रेलवे ने दी जनरल टिकट पर छूट, रेलवन एप से खरीदने पर पड़ेगा इतना सस्ता

ठिठुरती शाम…

2026 में कौन-सा त्योहार कब पड़ेगा, जानिए महीना-दर-महीना पूरा शेड्यूल

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।