भरतपुर
राज्यस्तरीय सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला क्रिकेट संघ भरतपुर ने अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं सूरज शर्मा, नरेश खत्री, कृष्ण स्वरूप शर्मा लंकेश, प्रेम सिंह और पंकज गोयल ने एक दिवसीय चयन प्रक्रिया के बाद खिलाड़ियों के नाम तय किए।
टीम की कमान नीतू शर्मा को सौंपी गई है, जबकि खुशी चौधरी उपकप्तान होंगी। बाकी खिलाड़ी हैं — शिखा शर्मा, अक्षिता अरोड़ा, आकृति सिंह, स्नेहा सिंह सिंनसिनवार, अनुष्का सोलंकी, वसुंधरा चौधरी, श्रुति जाखड़, कीर्ति सिंह, कल्पना कुमारी, काजल चौधरी, लावण्या शर्मा, साक्षी नथावत, अनामिका सिंह। टीम की मैनेजर अनीता सिंह और कोच देवेंद्र सिंह कालू होंगे।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि खिलाड़ियों को कलर ड्रेस, कैप, ट्रैवल बैग और नेकर भेंट किए गए हैं। टीम का पहला मैच 11 अगस्त को श्रीगंगानगर, दूसरा 12 अगस्त को जयपुर और तीसरा व अंतिम लीग मैच 13 अगस्त को डूंगरपुर से होगा। यह प्रतियोगिता टी-20 लीग प्रारूप में सफेद गेंद और रंगीन ड्रेस में जयपुर में आयोजित होगी।
टीम के चयन और रवाना होने पर संघ के अध्यक्ष विष्णु लोहिया, उपाध्यक्ष राजकुमार जैन व अजय कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सदस्य वीनू सिंह, रविंद्र कौमारियाँ, नाहर सिंह, विनोद शर्मा, राहुल लोहिया, त्रिलोकी नाथ शर्मा, ज्ञानू जघीना, एडवोकेट जितेंद्र गुर्जर, एडवोकेट उत्तम सिंह, अवधेश खटाना, एडवोकेट अमित सिंह, अंकुर शर्मा, बच्चन सिंह, रूपेंद्र मोहन, रजत शर्मा, गौरव फौजदार, एडवोकेट गिरीश शर्मा और वरिष्ठ खेल पत्रकार संजेव चीनिया सहित कई गणमान्यजनों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और जयपुर के लिए रवाना किया।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
ट्रेन का सफर हुआ और सस्ता | रेलवे का नया ‘राउंड ट्रिप’ ऑफर, जानें कैसे मिलेगी 20% की सीधी बचत
सरकार का बड़ा फैसला: CGHS मरीजों और अस्पतालों को अब इस परेशानी से मिला छुटकारा
35 जरूरी दवाएं हुईं सस्ती, दिल-डायबिटीज-इंफेक्शन के मरीजों को बड़ी राहत | देखें लिस्ट
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
