भरतपुर
माहेश्वरी मंडल समिति भरतपुर द्वारा 29 जुलाई 2025 (मंगलवार) को एक विशेष निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कोतवाली के पास स्थित डॉ. एच.एन. शर्मा हॉस्पिटल में संचालित होगा।
शिविर में डॉ. वी.एन. शर्मा, डॉ. टीना माहेश्वरी एवं उनकी अनुभवी चिकित्सकीय टीम रीढ़, नसों, हड्डियों और जोड़ से संबंधित रोगों की जांच और परामर्श निशुल्क प्रदान करेगी।
छत ने छीनी मासूमों की सांसें | स्कूल हादसे में 8 बच्चों की मौत, 26 घायल, गांव में मातम
विशेष तकनीकें, विदेशी उपकरणों से जांच
समिति के जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने बताया कि शिविर में अत्याधुनिक तकनीक से जांच की जाएगी —
Nervoscop (🇺🇸) से रीढ़ की हड्डी में दबी हुई नसों की बारीक जांच
Pheezee मशीन से शरीर के किसी भी जोड़ की गति व संतुलन की जांच
इन रोगियों के लिए है शिविर विशेष रूप से लाभकारी
कमर दर्द और सायटिका के मरीज
जोड़ व घुटनों के पुराने दर्द
पैरालिसिस के बाद हाथ-पैरों की निष्क्रियता
कंधे का जाम होना या उठाने में कठिनाई
हाथ-पैरों में कंपकंपी या सुन्नपन
रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
शिविर में लाभ उठाने के लिए एक दिन पूर्व रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 9772089522 पर सुबह 9:00 से शाम 6:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
छत ने छीनी मासूमों की सांसें | स्कूल हादसे में 8 बच्चों की मौत, 26 घायल, गांव में मातम
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- एमपीयूएटी उदयपुर में ‘संघर्ष, शिक्षा और सफलता’ विषय पर इंटरैक्टिव कार्यक्रम, डीन डॉ. एल. एन. महावर ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और अनुशासन का संदेश
- ‘एक निर्णय, अनेक जीवन’ का संदेश: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने ली अंगदान की शपथ
- दर्जनों परीक्षाओं में नहीं मिली सफलता, 25 लाख में खरीदा JEN भर्ती का पेपर… JEN बना, प्रमोट होकर AEN पहुंचा, अब SOG ने दबोच लिया
- ब्रजभाषा, राष्ट्रभक्ति और हास्य से गूंजा भरतपुर, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में साहित्य साधकों का भव्य सम्मान
- राहुवास में गूंजेगी अखंड रामधुनी, 76वें महोत्सव में उमड़ेगी श्रद्धा की सरिता, 6 अगस्त तक कई धार्मिक आयोजन
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
