भरतपुर
महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (MSJ College) में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के दिशा-निर्देशों के तहत पोस्टर, प्रोजेक्ट एवं मॉडल प्रतियोगिताएं भव्य रूप से आयोजित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति के संयोजक प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. हरबीर सिंह, कला संकाय की डीन डॉ. इला मिश्रा, और प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. अंजू तंवर, डॉ. सतीश कुमार और डॉ. कविता वर्मा के आतिथ्य में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। डॉ. गुप्ता ने मां सरस्वती की वंदना कर समारोह का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिताओं में दिखा छात्रों का हुनर
पोस्टर प्रतियोगिता में 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, सांस्कृतिक धरोहर, साइबर सुरक्षा, लैंगिक समानता, विकसित भारत, स्वस्थ तन-स्वस्थ मन जैसे विषयों पर शानदार पोस्टर बनाए। विजेताओं में:
- प्रथम स्थान: बीए तृतीय सेमेस्टर की पूजा कुंतल
- द्वितीय स्थान: बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की मूर्ति शर्मा
- तृतीय स्थान: बीए तृतीय सेमेस्टर की मोनिका
मॉडल प्रतियोगिता में छात्रों ने रचनात्मकता और प्रभावशाली संदेशों के साथ उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए। विजेता रहे:
- प्रथम स्थान: बीए तृतीय सेमेस्टर की गार्गी चौहान
- द्वितीय स्थान: बीएससी तृतीय सेमेस्टर की गोल्डी गुप्ता
- तृतीय स्थान: बीएससी तृतीय सेमेस्टर की गुंजन चौधरी
साइबर क्राइम और सामाजिक जागरूकता पर प्राचार्य का संदेश
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरबीर सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इन प्रतियोगिताओं ने न केवल उनकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाया है, बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक धरोहर, और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक भी किया है। उन्होंने साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे पर जोर दिया और कहा, “आज सोशल मीडिया, संदिग्ध ईमेल और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से सतर्क रहना आवश्यक है। जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
डॉ. इला मिश्रा और डॉ. गुप्ता के प्रेरक विचार
डॉ. इला मिश्रा ने प्रतियोगियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके पोस्टर्स और मॉडल्स ने ज्वलंत सामाजिक विषयों पर एक सकारात्मक संदेश दिया है।
डॉ. अशोक गुप्ता ने छात्रों को संदेश दिया, ‘हमारी सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा करना, पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना, और साइबर अपराधों से सतर्क रहना आज की आवश्यकता है। अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करें।’
सम्मान और पुरस्कार वितरण
प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
समापन और आभार प्रकट
कार्यक्रम के समापन पर डॉ. शकुंतला मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. सरिता सिंह, डॉ. बालकृष्ण शर्मा, डॉ. देशमुख सिंह, डॉ. कमलेश वर्मा, डॉ. योगेश कुमारी मधुकर, डॉ. योगेंद्र भानु, डॉ. संतोष गुप्ता, डॉ. मंजू शर्मा, प्रो. अरविंद सिंह, डॉ. अंजना शर्मा और डॉ. नेहा मीणा सहित महाविद्यालय के कई संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
लो फ्लोर बस में बवाल: रिटायर्ड IAS और कंडक्टर के बीच लात-घूंसे, वीडियो वायरल
कर्मचारियों को मिलेगी 42 दिन की स्पेशल लीव | जानें किसे और कैसे मिलेगी ये खास सुविधा?
सरकार ने दी अब तबादलों की नई डेडलाइन, सीएम ने कहा- ट्रांसफर में पारदर्शिता बरतेंगे
कर्मचारियों के खिलाफ CBI जांच पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, राज्य सरकारों का हस्तक्षेप खत्म
अब पेरेंट्स की इजाजत के बिना बच्चों को नहीं मिलेगा सोशल मीडिया का एक्सेस | मिसयूज पर सख्ती
साल के पहले दिन RBI का बड़ा फैसला: 3 तरह के बैंक अकाउंट बंद, कहीं आपका भी अकाउंट शामिल तो नहीं?
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
