राष्ट्रीय खेल दिवस पर एमएसजे कॉलेज मैदान में हॉकी का रोमांच, मल्टीपरपज स्कूल ने मारी बाजी | डायनामाइट क्लब को 3-1 से हराकर जीता मैत्री मुकाबला

भरतपुर के एमएसजे कॉलेज खेल मैदान पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी भरतपुर ने 6ए साइड मैत्री मैच कराया। मल्टीपरपज स्कूल ने डायनामाइट क्लब को 3-1 से हराया।

अब फूलों से महकेगा भरतपुर का यह प्रमुख मार्ग | एमएसजे कॉलेज से मडरपुर रोड तक डिवाइडर पर लगे 2000 से ज्यादा रंग-बिरंगे बोगनवेलिया

भरतपुर में हरित बृज सोसायटी ने एमएसजे कॉलेज से मडरपुर रोड तक डिवाइडर पर 2000 से अधिक रंग-बिरंगे बोगनवेलिया के पौधे लगाए। अभियान का शुभारंभ बीडीए आयुक्त कनिष्क कटारिया (आईएएस) ने किया।

गुरु केवल पढ़ाते नहीं, राष्ट्र का भविष्य भी गढ़ते हैं | भरतपुर के गुरु वंदन कार्यक्रम में शिक्षा के मूल्यों पर जोर

भरतपुर के महारानी श्रीजया राजकीय महाविद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। सुनील चतुर्वेदी, भागीरथजी, डॉ. संजय कुमार और डॉ. योगेन्द्र कुमार ने शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में गुरु की भूमिका पर विचार रखे।

अब फूलों से सजेगा एमएसजे कॉलेज से मडरपुर रोड का डिवाइडर | 61 ब्लॉकों में रंग-बिरंगी बोगनविलिया लगाएगी हरित बृज सोसायटी

भरतपुर में हरित बृज सोसायटी एमएसजे कॉलेज से मडरपुर रोड तक 61 ब्लॉकों वाले डिवाइडर पर 10 से 15 रंगों की बोगनविलिया लगाएगी। बैठक में पौधारोपण और रखरखाव की विस्तृत योजना बनाई गई।

‘गौरैया के लिए घर, धरती के लिए जंग’ | भरतपुर में जैव विविधता दिवस पर छात्रों ने उठाई पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी

भरतपुर में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर महारानी श्री जया महाविद्यालय और हरित बृज सोसायटी ने पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया। गौरैया कॉलोनी, सीड बॉल, नुक्कड़ नाटक और हरित योद्धाओं के सम्मान ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

कॉलेज परिसर में गूंजे रामायण के स्वर | हनुमान जन्मोत्सव पर अखंड पाठ और ज्योति से भक्तिमय हुआ एमएसजे कॉलेज

भरतपुर के महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर अखंड रामायण पाठ और अखंड ज्योति के साथ भव्य धार्मिक आयोजन किया गया।

एमएसजे कॉलेज में ‘राजस्थान को जानें’ क्विज का रोमांच | रिया की टीम अव्वल, सोनम त्यागी की टीम दूसरे स्थान पर

एमएसजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भरतपुर में राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत “राजस्थान को जानें” क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। बी टीम की छात्रा रिया और उनकी टीम प्रथम स्थान पर रही।

MSJ College: निबंध-भाषण-चित्रकारी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर, 17 मार्च को क्विज मुकाबला

भरतपुर के एमएसजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत ‘विकसित राजस्थान’ विषय पर निबंध, भाषण और चित्रकारी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। 17 मार्च को क्विज प्रतियोगिता भी होगी।

भूगोल की प्रयोगशाला से विचारों की उड़ान | एम.एस.जे. कॉलेज में भूगोल छात्र परिषद् का आयोजन, आधुनिक तकनीक और भौगोलिक चिंतन पर मंथन

भरतपुर के एम.एस.जे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग में भूगोल छात्र परिषद् आयोजित हुई। कार्यक्रम में भौगोलिक चिंतन, आधुनिक प्रयोगशाला और सुदूर संवेदन तकनीक पर चर्चा की गई।

महारानी जया कॉलेज में महाराजा सूरजमल की गाथा गूंजी | इतिहास छात्र परिषद् के मंच से अजेय योद्धा के व्यक्तित्व-कृतित्व पर विस्तार व्याख्यान

महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इतिहास छात्र परिषद् के तत्वावधान में महाराजा सूरजमल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार व्याख्यान व छात्र प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।