राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत रंगोली, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को पुरस्कार दिए गए।
उच्चैन। स्वच्छता का संदेश जब रंगों, चित्रों और शब्दों के जरिए सामने आया तो छात्राओं की रचनात्मकता भी देखने को मिली। राजकीय कन्या महाविद्यालय, उच्चैन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत रंगोली, चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रीता शुक्ला और नगर पालिका के एसबीएम इंजीनियर पिंटू कुमार नैनीवाल ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं में शिवानी, तनु, सोनम, राधा, मोहनी, सरस्वती, कीर्ति, यतेंद्री, तनीषा कुमारी, विनीता और मुस्कान सहित अन्य छात्राएं शामिल रहीं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. नरेश सागर, डॉ. रिचा गुप्ता, डॉ. उपमा सिंह, डॉ. पूनम दीक्षित और डॉ. अशोक कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राओं की रचनात्मक भागीदारी और विजेताओं के सम्मान पर जोर रहा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
RSS जिला प्रचारक से मारपीट, थानाधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पति-पत्नी की एक जगह पोस्टिंग पर राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला, फिर भी कर्मचारियों के लिए खुला ये रास्ता
