जयपुर
जयपुर (Jaipur) की सड़कों पर लो फ्लोर बस में रिटायर्ड IAS अधिकारी और कंडक्टर के बीच हुई जोरदार मारपीट ने सभी को हैरान कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच तीखी बहस से शुरू हुआ विवाद हाथापाई में बदल गया। सम्मानित माने जाने वाले आईएएस अधिकारी का इस तरह से सार्वजनिक झगड़े में उलझना और कंडक्टर की आक्रामकता ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
कर्मचारियों को मिलेगी 42 दिन की स्पेशल लीव | जानें किसे और कैसे मिलेगी ये खास सुविधा?
किराए के 10 रुपए बने झगड़े की वजह
मामला राजस्थान के जयपुर का है, जहां लओ फ्लोर बस के कंडक्टर ने रिटायर्ड IAS अधिकारी आरएल मीना को उनके स्टॉप कानोता पर नहीं उतारा। जब बस नायला पहुंची, तो कंडक्टर ने उनसे अतिरिक्त 10 रुपए किराए की मांग की। IAS अधिकारी ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद बहस बढ़ती चली गई।
वीडियो में दिखा हाईवोल्टेज ड्रामा, नीचे देखें वीडियो
- कंडक्टर और IAS के बीच कहासुनी हुई।
- कंडक्टर ने पहले धक्का मारा, जवाब में IAS अधिकारी ने थप्पड़ जड़ दिया।
- इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए।
- बस के अंदर मौजूद यात्रियों ने किसी तरह झगड़े को शांत कराया।
मारपीट के बाद पुलिस में केस दर्ज
घटना के बाद रिटायर्ड IAS अधिकारी ने कानोता थाने में कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि वीडियो कब और कहां का है।
कंडक्टर सस्पेंड, JCTSL ने लिया सख्त एक्शन
जेसीटीएसएल (जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घनश्याम शर्मा पुत्र रामकिशन शर्मा परिचालक टोडी आगार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। घोषणा में कहा गया कि वरिष्ठ नागरिक के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
सस्पेंशन के दौरान
- कंडक्टर को नियम अनुसार जीवन भत्ता मिलेगा।
- पूरी घटना की जांच की जा रही है।
जनता के बीच गुस्सा और सवाल
यह घटना समाज में बुजुर्गों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन की कमी को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या एक सम्मानित IAS अधिकारी के साथ ऐसा दुर्व्यवहार स्वीकार्य है? वहीं, कंडक्टर द्वारा मारपीट और आक्रामक रवैया भी सोचने पर मजबूर करता है।
संवेदनशील मुद्दा या किराए की लड़ाई?
घटना ने पूरे प्रदेश में चर्चा छेड़ दी है। क्या यह केवल 10 रुपए के किराए का विवाद था, या फिर बस में अनुशासन और संयम की कमी का प्रतीक? पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही इस मामले की सच्चाई सामने आएगी।
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन की सीख
यह घटना केवल एक झगड़ा नहीं, बल्कि सार्वजनिक परिवहन में शालीनता और संयम की आवश्यकता को रेखांकित करती है। उम्मीद है कि जांच के बाद दोषियों को सख्त सजा मिलेगी और इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
कर्मचारियों को मिलेगी 42 दिन की स्पेशल लीव | जानें किसे और कैसे मिलेगी ये खास सुविधा?
सरकार ने दी अब तबादलों की नई डेडलाइन, सीएम ने कहा- ट्रांसफर में पारदर्शिता बरतेंगे
कर्मचारियों के खिलाफ CBI जांच पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, राज्य सरकारों का हस्तक्षेप खत्म
अब पेरेंट्स की इजाजत के बिना बच्चों को नहीं मिलेगा सोशल मीडिया का एक्सेस | मिसयूज पर सख्ती
साल के पहले दिन RBI का बड़ा फैसला: 3 तरह के बैंक अकाउंट बंद, कहीं आपका भी अकाउंट शामिल तो नहीं?
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
