नई दिल्ली
आयकर विभाग ने पकड़ा 100 करोड़ का हवाला लेनदेन
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयकर विभाग के ओर से की गई एक बड़ी छापा कार्रवाई के दौरान 100 करोड़ रुपए से अधिक के कथित हवाला लेनदेन का पता चला है। विभाग ने कार्रवाई के दौरान छह करोड़ रुपए की बिना हिसाब किताब की नकद राशि जब्त की है। इस हवाला कारोबारी ने ये 6 करोड़ रुपए 50-50 लाख रुपए के बंडलों में गद्दा बिछा कर छुपा रखे थे। इस शातिर हवाला एक्सपर्ट ने 100 करोड़ रुपए कहां छुपा रखे हैं, इस तथ्य की अफसर जांच कर रहे हैं। रुपए विदेश भेजे जाने थे। यह बात भी सामने आ रही है कि हवाला का धंधा ऑपरेट करने वाला शख्स इन्हीं पर सोता था। विभाग ने ‘हवाला लेनदेन के ब्यौरे’ वाले डिजिटल उपकरणों को भी इस दौरान जब्त किया।
यह कार्रवाई 21 जून को रायपुर स्थित एक अज्ञात डीलर के चार परिसरों में खोजबीन के दौरान की गई। इसका खुलासा अब हुआ है। सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग के अफसर बीते दो-तीन दिनों से स्टील व सरिया कारोबारियों और उनके फंड मैनेजरों के ठिकानों पर दबिश दे रहे थे। इस पूरे मामले की जांच अब भी जारी है।
कई हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव सहित चीजें बरामद
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की यहां जारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी देते हुये कहा गया है कि इस दौरान कई हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव सहित कई डिजिटल उपकरणों को जब्त किया गया जिनमें ‘हवाला लेनदेन के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध है।’ विभाग ने मनी लांड्रिंग और बोगस कंपनियों के दस्तावेज, फर्जी बिल वगैरह भी जब्त किए हैं। विभाग ने कहा है कि डिजिटल उपकरणों की जांच परख और विश्लेषण किया जा रहा है और इस समूचे मामले में कितना धन शामिल है उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, इसमें 100 करोड़ रुपए से अधिक के हवाला कारोबार का मामला है।
पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से जुड़े हैं तार
इस हवाला कारोबारी के पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से भी तर जुड़े हुए हैं। आयकर विभाग ने पश्चिम बंगाल में कोलकाता समेत कुछ जगह स्टील और संगमरमर कारोबारियों के यहां छापे मारे थे। वहां उड़ीसा का कनेक्शन निकला था। उड़ीसा में रायपुर और रायगढ़ का कनेक्शन निकल आया।
आयकर विभाग की टीम तीन दिन पहले ही रायपुर पहुंच गई थी और रेकी में लगी थी। 21 जून की शाम आयकर टीमों ने पुलिस के चार दर्जन सशस्त्र जवानों के साथ देवेंद्र नगर, गायत्री नगर, वीआईपी स्टेट, अवंति विहार आदि में छापे मारे। इसके दूसरे दिन रात को देवेंद्र नगर के कर्सन टावर स्थित एक कंपनी के दफ्तर में भी जांच की गई। यहां रायगढ़ के सृष्टि स्टील्स के लिए फंड मैनेजर की तरह काम करने वाला बिहार का विकास कुमार झा मिला।
इस धंधे में विकास की पत्नी भी शामिल
इस धंधे में विकास की पत्नी नेहा भी शामिल बताई गई। आयकर टीम को खबर मिली थी कि विकास के ठिकानों पर 45-48 करोड़ रुपए मनी लांड्रिंग के लिए रखे गए हैं। इसके बाद घेराबंदी की गई, लेकिन आयकर के हाथ 6 करोड़ रुपए ही लगे। विकास के ऑफिस से 1 करोड़ और घर से 5 करोड़ रुपए मिले हैं। नेहा ने यह रकम बिस्तर के नीचे 50-50 लाख के बंडल बनाकर रखी थी। उसने यह नहीं बताया कि पैसे किसके हैं, केवल यह कहा कि वह पति के कहने पर पेमेंट करती थी। इस मामले की हवाला कारोबार के नजरिए से भी आयकर विभाग जांच कर रहा है।
कोलकाता के छापों में मिल चुकी है 170 करोड़ की ब्लैकमनी
आयकर अफसरों के मुताबिक इससे जुड़े कोलकाता के छापों में पहले ही 170 करोड़ रुपए की ब्लैकमनी पकड़ी जा चुकी है।सबसे पहले ओडिशा के राजगांगपुर में छापे पड़े थे, जहां लगभग 100 करोड़ रुपए कैश मिलने की सूचना है। वहीं से रायपुर में काफी कैश का इनपुट भी मिला था। प्रारंभिक जांच में प्रमाणों की पुष्टि होने के बाद कल सरिए के नामी कारोबारी के पांच ठिकानों को घेरा गया।
ये भी पढ़ें
- नारायणी माता से लौट रहा परिवार रास्ते में उजड़ गया, पिता और दो बच्चों की मौत | बांदीकुई में सामने से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां गंभीर
- राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, 300 MM बारिश ने बढ़ाई चिंता | 22 बांध लबालब, 220 अब भी खाली; 12 अगस्त को कई संभागों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट
- भरतपुर में व्यापारियों के संघर्ष की पहली जीत, 6 दुकानों का हुआ आवंटन | सड़क चौड़ीकरण से उजड़े कारोबारियों को मिली राहत, महासंघ बोला- लड़ाई अभी बाकी है
- 137 फर्मों पर पड़ा टैक्स विभाग का छापा तो खुला 547 करोड़ का खेल, 106 निकलीं फर्जी | ITC के नाम पर चल रहा था बड़ा नेटवर्क, 4.65 करोड़ की राशि तत्काल ब्लॉक
- चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 183 RAS अफसरों के तबादले | CM के OSD से लेकर ADM-SDM तक बदले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
- भुसावर में फिर गूंजे गायत्री मंत्र, हर रविवार होगा यज्ञ | गायत्री नव चेतना केंद्र की गतिविधियों को मिली नई शुरुआत, बड़ी संख्या में जुटे लोग
- महाकाल दर्शन से पहले धौलपुर के परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटे-बहू की मौत | दो मासूम बेटे सुरक्षित बचे, ड्राइवर समेत दो गंभीर घायल; ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा
- एमएसएमई को समय पर भुगतान की राह होगी आसान, ऑनलाइन विवाद निपटारे से छोटे कारोबारियों को राहत
- चुनाव आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा, 2 साल पूरे होते ही शिक्षकों का नियमितीकरण जरूरी | हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछली तारीख से मिलेगा वेतन-एरियर और वरिष्ठता का लाभ
- हिमाचल में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 57 अधिकारियों के तबादले | अमित यादव को साइबर क्राइम, मयंक चौधरी को IRB सकोह; जिलों में भी बदली पूरी कमान, यहां देखें पूरी लिस्ट
