लखनऊ
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को सातवें वेतन आयोग के तहत (7th pay commission) महंगाई भत्ता और महंगाई राहत देने का ऐलान किया तो अब इसी तरह उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी अपने राज्य कर्मचारियों को भी बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (dearness allowance) और पेंशनरों को महंगाई राहत (dearness relief) जल्द देने का ऐलान किया है।
बुधवार 28 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में वित्त विभाग को निर्देश जारी कर दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में राजकीय कर्मियों के स्थगित डीए को जारी करने के संबंध में वित्त विभाग तैयारी करे और जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करे। सीएम योगी के इस फैसले से उत्तर प्रदेश सरकार के 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ होगा।
कोरोना संक्रमण काल में राजकीय कर्मचारियों के स्थगित किए गए DA को जारी करने के संबंध में वित्त विभाग तैयारी करे तथा शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करे: #UPCM श्री @myogiadityanath जी
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 28, 2021
आपको बता दें कि कोरोना से जंग लड़ने की खातिर वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए राज्य सरकार ने पहली जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को बढ़ी दर से महंगाई भत्ता और पेंशनरों को महंगाई राहत के भुगतान पर पिछले साल 24 अप्रेल को रोक लगा दी थी। राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को एक जनवरी 2020, एक जुलाई 2020 और एक जनवरी 2021 को दिए जाने वाले डीए और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्तों का भुगतान नहीं किया गया है।
अब राज्य सरकार के 16 लाख कर्मचारियों को 11 फीसद अधिक डीए के साथ तनख्वाह बढ़ने वाली है। राज्य कर्मचारी 18 महीने से वेतन और पेंशनर अपनी पेंशन बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों को अभी 17 फीसद की दर से डीए का भुगतान हो रहा है।
इतनी हो जाएगी की वेतन में बढ़ोतरी
केंद्र की घोषणा के बाद कर्मचारी संगठनों ने भी राज्य कर्मचारियों को जुलाई से 28 फीसद की दर से डीए भुगतान करने की मांग शुरू कर दी थी। माना जा रहा है कि चुनावी वर्ष में राज्य सरकार कर्मचारियों को बढ़ी दर से डीए का भुगतान करने में देर नहीं करेगी। डीए में 11 फीसद की वृद्धि से राज्य कर्मचारियों के वेतन में खासा इजाफा होगा। उदाहरण के तौर पर 50 हजार रुपए मूल वेतन पाने वाले कर्मचारी की तनख्वाह में 5500 रुपए और एक लाख मूल वेतन पाने वाले की पगार में 11 हजार रुपए का इजाफा होगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पंचायत चुनाव से पहले छात्राओं को दिलाई मतदान की शपथ, 18-19 साल के युवाओं के लिए भी हुई खास पहल
- महिला वकीलों के लिए अब नहीं चलेगा कोई बहाना, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्या कह दिया, जो हर अदालत पर होगा लागू?
- छात्राओं ने सीखे सीडबॉल बनाने के गुर, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
- दिल्ली में महा-टक्कर: राहुल गांधी ने ठुकराई व्यापारियों की अपील, बोले- ‘रैली होकर रहेगी; मोदी जी CEC को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन खत्म
- भरतपुर के इन 4 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, राजस्थान अंडर-16 टीम में जगह बनाने के लिए जयपुर में दिखाएंगे दम
- दहेज लिया या दिया तो होगी कार्रवाई, कार्यस्थल पर उत्पीड़न के खिलाफ छात्राओं को बताए शिकायत के अधिकार
- छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का हुआ सम्मान
- RAS की तैयारी कर रही थीं शशि शर्मा, फिर सिनेमा में बनीं ‘लेडी विलेन’; अब इस बड़े सम्मान से नवाजी
