अजमेर
जिन उम्मीदवार ने पुलिस में भर्ती होने के लिए आवेदन किया है, उनके लिए जरूरी सूचना है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है और परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा 04 सितंबर 2021 को नहीं होगी। परीक्षा स्थगन के साथ ही राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एसआई रिक्रूटमेंट एग्जाम की नई तारीख जारी कर दी है।
हालांकि परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना होगा। आरपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। आरपीएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, अब यह भर्ती परीक्षा 13 सितंबर से लेकर 15 सितंबर 2021 तक आयोजित की जाएगी।
जारी नोटिफिकेशन में आरपीएससी ने बताया कि उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर (गृह विभाग) पुलिस प्रतियोगी परीक्षा, 2021 का आयोजन प्रतिदिन दो सत्रों में होगा। पहला सत्र सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगा। दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। परीक्षा का आयोजन राज्य के समस्त संभागीय जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा।
859 पदों के लिए होगी यह परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य पुलिस के लिए ये भर्तियां उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर (गृह विभाग) के लिए की जा रही हैं। इस चयन प्रक्रिया के जरिए राज्य में एसआई के कुल 859 पद भरे जाने हैं। ग्रेड पे 4200 और पे मैट्रिक्स लेवल 11 के अनुसार सैलरी व भत्ते दिए जाएंगे।
ऐसा होगा एग्जाम पैटर्न
सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और फिर साक्षात्कार लिया जाएगा। लिखित परीक्षा में सभी ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इस एग्जाम का सिलेबस आयोग जल्द ही अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा।
फिजिकल एलिजिबिलिटी
इस वैकेंसी (Rajasthan Police Sub Inspector Vacancy 2021) में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में चुने जाने के बाद फिजिकल एलिजिबिलिटी में उपस्थित होना होगा।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए हाइट 168 सेंटीमीटर और चेस्ट 81 से 86 सेंटीमीटर मांगी गई है। इन पदों पर मिनिमम वेट नहीं तय की गई है।
महिला उम्मीदवारों में हाइट 152 सेंटीमीटर और मिनिमम वेट 47.5 किलोग्राम मांगी गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अनुशासनहीन अधिकारियों पर सख्त हुई सरकार, 19 विभागीय मामलों में लिए बड़े फैसले
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: पदोन्नति में मिलेगी दो साल की छूट, सचिवालय में 149 नए पद भी सृजित
- महाराणा प्रताप जयंती पर भरतपुर में गूंजी वीरता की गाथाएं, साहित्य परिषद की विचार एवं काव्य गोष्ठी आयोजित
- पुरुषोत्तम मास पर भुसावर में भक्ति की रसधारा, संपूर्ण रामायण पाठ और भजनों से गूंजा लक्ष्मी नारायण मंदिर
- जयपुर में रक्तकोष फाउंडेशन का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न, भरतपुर टीम सम्मानित
- विदेश में पढ़ाई का सपना होगा और आसान | क्रिज़ैक ने AI प्लेटफॉर्म फॉरेनएडमिट्स में किया रणनीतिक निवेश, लोन-वीज़ा सेवाओं को मिलेगी रफ्तार
- 5 दिन तक गूंजेगा ‘जय महेश’ का जयघोष | भरतपुर में महेश नवमी पर भक्ति, सेवा और संस्कृति का होगा भव्य संगम
- महाराणा प्रताप जयंती पर 486 पौधों से प्रकृति को नमन | शिक्षा मंत्री बोले- ‘अकबर महान नहीं, आक्रांता था’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
- NCC कैंप में गूंजा सेना में भर्ती का मंत्र | अधिकारियों ने कैडेट्स को बताए सफलता के गुर, देशसेवा का बढ़ाया जोश
