चेन्नई
11वीं क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची Sexual harassment से इतनी परेशान हुई कि उसने सुसाइड कर लिया। उसने समाज को सन्देश देने के लिए दिल को झकझोर देने वाला एक सुसाइड नोट लिख छोड़ा है। लिखा है; ‘बस मां की कोख और कब्र ही सुरक्षित रह गई है’ ‘Stop Sexual harassment’
सुसाइड करने वाली इस बच्ची का यह सोसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस बच्ची के दोस्तों से पूछताछ की है। इस बच्ची का इतना Sexual harassment हुआ कि उसने हाल में खुद को दोस्तों से अलग कर लिया था। बच्ची गुमसुम रहने लगी थी। लेकिन बच्ची द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट ने समाज को झकझोर करके रख दिया। मामला तमिलनाडु के चेन्नई के बाहरी इलाके का है।
11वीं क्लास में पढ़ने वाली इस बच्ची ने सुसाइड नोट में लिखा, ‘Stop Sexual harassment’, ‘न तो शिक्षकों पर भरोसा करो और न ही रिश्तेदारों पर…लड़कियों के लिए बस अब मां की कोख और कब्र ही सुरक्षित रह गई है’। इस पत्र में बच्ची ने अपनी उस पीड़ा को बताया है, जिससे होकर उसे पिछले कुछ दिनों में गुजरना पड़ा था।
पुलिस ने बताया कि चेन्नई के बाहरी इलाके में एक पति-पत्नी रहते हैं। उनकी बेटी 11वीं क्लास में पढ़ती थी। ये लड़की छत से लटकती पाई गई थी। पुलिस को जांच में इस लड़की के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस सुसाइड नोट में लिखा है, ‘सिर्फ मां की कोख और कब्र ही सुरक्षित रह गई है।‘
जब इस लड़की के माता-पिता ने बच्ची को छत से लटका हुआ पाया तो वे हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची के रूम की तलाशी ली, इस दौरान पुलिस के हाथ सुसाइड नोट आया।
पुलिस ने लड़की के दोस्तों से पूछताछ की है। पता चला है कि हाल के दिनों में इस बच्ची ने खुद को दोस्तों से अलग कर लिया था। बच्ची गुमसुम रहने लगी थी।
‘बुरे सपने आते थे, सो नहीं पाती थी’
‘Stop Sexual Harassment’ ये इस बच्ची के सुसाइड नोट की शुरूआत शब्द हैं। लड़की ने पत्र में लिखा है कि अब और बर्दाश्त वो नहीं कर सकती है। वो इतनी दर्द में है कि उसे कोई ढांढ़स भी बंधा नहीं सकता। पत्र में लिखा है कि अब पढ़-लिख पाने की क्षमता उसके अंदर नहीं रह गई है, उसे बार-बार बुरे सपने आते थे जो उसे सोने नहीं देते थे।
‘हर माता-पिता अपने बेटों को सिखाए लड़कियों का सम्मान करना’
इसके आगे इस नोट में लिखा गया है, “हर माता-पिता को अपने बेटों को लड़कियों का सम्मान करना सिखाना चाहिए। रिश्तेदारों या शिक्षकों पर भरोसा न करें। एकमात्र सुरक्षित स्थान मां की कोख और कब्रिस्तान है।“ पत्र में यह भी कहा गया है कि स्कूल भी लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। इस केस की जांच के लिए मांगडू पुलिस ने 4 स्पेशल टीम बनाई है। ये टीम बच्ची की फोन डिटेल, समेत कई चीजों की जांच कर रही है। इस नंबर पर, जिनके कॉल बार-बार आए हैं पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अभी पुलिस ये नहीं बता पाई है कि लड़की ने आखिर खुदकुशी क्यों की थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- दौसा में उद्योग लगाने का सुनहरा मौका | RFC का मेगा कैंप कल, ₹5 करोड़ तक ऋण और ब्याज में बड़ी राहत मिलेगी
- MPUAT में गुरु पूर्णिमा पर गूंजा गुरु वंदन का संदेश | विद्यार्थियों ने कविता, भाषण और विचारों से जताया गुरुजनों के प्रति सम्मान
- पूंछरी का लोठा ब्रजभाषा के रस में सराबोर | मुकुट मुखारविंद पर गूंजे कृष्ण, गुरु और राष्ट्रभक्ति के स्वर, ‘ब्रज लोक बांसुरी’ का हुआ विमोचन
- सुप्रीम कोर्ट में नहीं चली सुक्खू सरकार की दलील | कर्मचारियों की वरिष्ठता पर बना कानून रद्द, हाईकोर्ट के फैसले पर लगी मुहर
- जयपुर की सड़क पर मौत का तांडव | बीच रास्ते युवक का मर्डर, 42 मिनट में चारों हत्यारे गिरफ्तार
- राजस्थान के उद्योगों के लिए खुलेंगे अमेरिका के दरवाजे | RCCI में अमेरिकी दूतावास की टीम ने बताए निवेश, स्टार्टअप और IPR के नए अवसर
- जयपुर कलेक्ट्रेट में दिनदहाड़े रिश्वत का खेल बेनकाब | ADM के PA को ₹1 लाख लेते दबोचा, गुलाबी हुए हाथ तो खुल गई पूरी पोल
- गुरु महिमा …
- ‘देश को सीमा नहीं, बिखरते परिवार ज्यादा कमजोर कर रहे हैं’ | जयपुर में गुरु वंदन कार्यक्रम में RSS प्रचारक बाबूलाल बोले- गुरु वही जो आने वाले 500 साल का भारत देख सके
- सीनियर कर्मचारी की सैलरी जूनियर से कम? हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, रिटायरमेंट भी नहीं बनेगा बहाना
