बरेली
पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए सबसे ज्यादा डिमांडिंग ट्रेन रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस (05055/56) के संचालन का फैसला किया है। यह ट्रेन 6 जुलाई से दौड़ना शुरू कर देगी। इससे यात्रियों को खासी सुविधा होने वाली है। कोरोना संक्रमण की वजह से इस ट्रेन का संचालन बंद क्र दिया गया था। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मार्च में इस ट्रेन को कुछ दिनों को संचालित किया गया था। मगर तब तक कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई। यात्रियों ने घर से निकलना बंद कर दिया। ट्रेन को खाली संचालित करना पड़ रहा था। जिसकी वजह से अप्रैल में ट्रेन का संचालन बंद करना पड़ा। संक्रमण कम होते ही रेल मुख्यालय ने ट्रेन के संचालन को फिर से हरी झंडी दे दी है।
सप्ताह में तीन दिन चलेगी ट्रेन
- रामनगर से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार
- आगरा से बुधवार, शनिवार और सोमवार
बताया जा रहा है कि रामनगर से (05056) यह ट्रेन शाम को 7:50 बजे चलेगी और सुबह 6:55 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। वहीं आगरा फोर्ट से (05055) ट्रेन रात्र को 8:40 बजे चलकर सुबह 7:20 बजे रामनगर पहुंचेगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- NTA की एक्सपर्ट टीचर ही निकली पेपर लीक गैंग की सरगना | घर में लगाई ‘सीक्रेट क्लास’, बच्चों को रटवाए वही सवाल जो NEET में आए
- अभी टला अनशन, खत्म नहीं हुआ आंदोलन | प्रशासन के आश्वासन पर व्यापार महासंघ ने लिया बड़ा फैसला, 26 मई का भरतपुर बंद बरकरार
- सिर्फ यूरिया-डीएपी से नहीं चलेगी खेती | उदयपुर कृषि महोत्सव में वैज्ञानिकों ने किसानों को दी चेतावनी, संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर
- बिजली गई तो घंटों नहीं लौटी | भीषण गर्मी में दौसा के लोगों का फूटा गुस्सा, मच्छरों और कटौती ने किया बेहाल
- ‘घर में चल रही थी NEET की गुप्त क्लास’ | CBI ने दबोचा केमिस्ट्री प्रोफेसर, छात्रों को पहले ही रटवाए गए थे असली सवाल
- भोजशाला पर हाईकोर्ट की बड़ी मुहर | ASI रिपोर्ट को माना सही, कहा- ‘यह मंदिर स्वरूप वाला स्थल’ | मूर्तियां, श्लोक और हवनकुंड…वे सबूत जिनसे हुई हिंदू पक्ष की जीत
- NEET फिर से, लेकिन बिना झंझट | अब 21 जून को होगी परीक्षा, फीस लौटेगी और पुराना एडमिट कार्ड बेकार
- ‘अब घर से चलेगी सरकार’ | दिल्ली में हफ्ते में 2 दिन Work From Home, मंत्रियों-अफसरों की गाड़ियों पर भी ब्रेक
- दिल्ली में भरतपुर का दम | जयशंकर टाईगर क्लब ने नेशनल ताइक्वांडो में जीते 10 मेडल, विरोधियों को चटाई धूल
- सेवा का नया साल शुरू | लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर की नई टीम घोषित, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
काठगोदाम-मुरादाबाद पैसेंजर 5 जुलाई से चलेगी
पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुरादाबाद को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (05331) के भी संचालन का फैसला किया है। यह ट्रेन पांच जुलाई से ट्रैक पर दौड़ेगी। जिसकी वजह से अब यात्रियों को साधारण टिकट पर भी यात्रा करने का मौका मिलेगा।
