लखीमपुर (यूपी)
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में बेसिक शिक्षा परिषद के 35 शिक्षक कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। इन शिक्षकों की पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगी हुई थी। हजारों शिक्षक और उनके परिवार के सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए, जो जिंदगी और मौत के साथ जंग लड़ रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव की मतगणना पर अड़ी हुई है। शिक्षकों की मांग है कि इस मतगणना को दो माह के लिए टाला जाए। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान चुनावी ड्यूटी करने वाले कर्मचारी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित हुए हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के कोरोना से हुई मौत के मामले को लेकर शिक्षक नेता राकेश कुमार मिश्र और विश्वास कुमार सिंह लखीमपुर-खीरी के जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह से मिले और उनसे आग्रह किया कि दो मई को होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना को टाला जाए। पर इन शिक्षक नेताओं को शासन से कोई भरोसा नहीं मिला।
प्रशासन ने जताई सिर्फ सम्वेदना
अलबत्ता लखीमपुर-खीरी के जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कोरोना से शिक्षकों की मौत पर शोक सम्वेदना पत्र जरूर भेजा है और कहा है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से असमय कालकवलित हुए विभाग के इन बेहतरीन शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए जिला प्रशासन अत्यन्त व्यथित एवं शोक संतृप्त है तथा दुख की इस घड़ी में शिक्षकों/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की प्रत्येक तकलीफों में साथ खड़ा रहकर उन्हें सम्बल प्रदान करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता कि मृतक आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारों को इस असीम कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करे। उन्होंने शिक्षकों से उम्मीद जताई कि हम सब एकजुट होकर इस महामारी का साहस एवं संयम के साथ मुकाबला करेंगे और विजय प्राप्त करेंगे।
इन शिक्षकों की कोरोना से हुई मौत
1- सत्येंद्र कुमार मिश्रा, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय, गुलाब नगर, ब्लाक बिजुआ
2- ओम प्रकाश वर्मा, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय, यासीनपुर, ब्लाक कुंभी
3- मोहम्मद सफीक, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय, सहजदिया, ब्लॉक रमियाबेहड़
4- महेश कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सनिगवां, ब्लॉक बेहजम
5- संतोष बहादुर सिंह, प्राथमिक विद्यालय, नंदूरा ब्लॉक ईसानगर
6- मो.आशिफ खां, संविलियन वि.मगरेना, मोहम्मदी-खीरी
7- आदेश प्रताप सिंह, प्रा.वि., कुईंयां मदारपुर, मोहम्मदी-खीरी
8- संतोष वर्मा, प्राथमिक विद्यालय, इकबालपुर, ब्लाक लखीमपुर
9- वीरेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय, देवरिया पकरिया, ब्लाक लखीमपुर
10- सुषमा कनौजिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय, महाराज नगर
11- कुतुबुद्दीन, प्राथमिक विद्यालय, टिप्पण पुरवा, ब्लाक नकहा
12- आफताब आलम, उच्च प्राथमिक विद्यालय, अमृता गंज, ब्लाक नकहा
13- सुनीता देवी मित्रा, उच्च प्राथमिक विद्यालय, रंगीला नगर, ब्लाक नकहा
14- शकील अहमद, प्राथमिक विद्यालय, सिरसिया, ब्लाक नकहा
15- प्रतिमा गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय, बनी का ब्लाक बेहजम
16- अब्दुल कदीर, प्राथमिक विद्यालय प्राथमिक विद्यालय, पिपरा क्षेत्र, ब्लाक बेहजम
17- वीरेंद्र सिंह अनुचर, उच्च प्राथमिक विद्यालय, भट्टीपुरवा, बेहजम
18- शशि वर्मा, प्रधानाध्यापिका, शाहपुर, भवानीपुर ब्लॉक बिजुआ
19- मंजू देवी, शिक्षामित्र, प्राथमिक विद्यालय, बैरिया रमियाबेहड़
20- कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, प्राथमिक विद्यालय, पूरनपुर, ब्लॉक पलिया
21- नवीसेर, क्लर्क, BSA ऑफिस
22- अखिलेश कुमार, क्लर्क, BSA ऑफिस
23- अफसर अली, प्राथमिक विद्यालय, मुरैना, ब्लॉक मोहम्मदी
24- रजनी वर्मा, ups फूलबेहड़, ब्लॉक फूलबेहड़
25- रवि कुमार, ब्लॉक बिजुआ
26- झब्बूलाल, प्र.अ., उच्च प्राथमिक विद्यालय, पथरा मितौली
27- जावित्री पाण्डेय, प्र.अ., उच्च प्राथमिक विद्यालय, कस्ता मितौली
28- जयप्रकाश अवस्थी, स. अ., Ps पचदेवरा मितौली
29- मदनलाल, शिक्षा मित्र, प्राथमिक विद्यालय, बूंदी कला, ब्लॉक मोहम्मदी
30- पूनम जायसवाल, प्राथमिक विद्यालय, अमानलाला, ब्लाक लखीमपुर
31- शिव सिंह वर्मा, प्रा.विद्यालय, करदाहिया, ब्लॉक निघासन
32- भारती निषाद, प्राथमिक विद्यालय, बांकेगंज, ब्लॉक बांकेगंज
33- सचिन शर्मा, प्राथमिक विद्यालय, छेदीपुर, ब्लॉक मोहम्मदी
34- इंद्रजीत वर्मा, प्राथमिक विद्यालय, अटकोनवा – लखीमपुर
35- कमालुद्दीन खान, उच्च प्राथमिक विद्यालय, भटपुरवा कलां – रमियाबेहड़
ये भी पढ़ें
- ’91 रिसर्च प्रोजेक्ट, 58 पेटेंट और 12 नई फसल किस्में’ | मुख्यमंत्री के सामने MPUAT ने गिनाईं उपलब्धियां, किसानों के लिए गिनाए बड़े नवाचार
- अयोध्या मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे रूम में मिला ‘बम बनाने का ब्लूप्रिंट’ | दराज से निकले संदिग्ध दस्तावेज़ ने मचाया हड़कंप, छात्र समेत 3 से पूछताछ
- वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा ने ‘शब्द प्रवाह’ की पांडुलिपि संत चरणों में की समर्पित
- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज से खत्म हुआ टोल का ‘ब्रेक’ | बिना रुके कटेगा FASTag, लेकिन एक गलती पड़ सकती है भारी
- ‘नशे को कहा ना, स्वस्थ जीवन को दी हां’ | भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में 150 छात्राओं ने ली ई-प्रतिज्ञा
- ‘शिकायत की तो काट दी बिजली’, जयपुर की पॉश टाउनशिप में बवाल | पुलिस पहुंची, RERA ने भी दिखाई सख्ती
- 118 कृषि छात्र 90 दिन किसानों के बीच सीखेंगे खेती के गुर | RAWE कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए हुए रवाना
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी
- ‘मौत के बाद भी नहीं रुकी दरिंदगी…उसे धर्म देखकर घेरा’ अदालत ने खोली 2020 दंगों की सबसे भयावह कहानी | ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद
- मोबाइल से चल रही थी ‘चलती-फिरती’ सोनोग्राफी लैब… 50 हजार लेकर बताता था गर्भ में बेटा है या बेटी | PCPNDT टीम का बड़ा डिकॉय ऑपरेशन
