जयपुर
राजस्थान में शनिवार 1 मई से यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज के तहत 5 लाख के स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत हो गई। सीएम अशोक गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ की वर्चुअल लॉन्चिंग की। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राज्य के हर परिवार को हर साल 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में दिया जाएगा। साथ ही प्रदेश के सभी अन्य परिवारों को बीमा प्रीमियम की 50 प्रतिशत राशि यानी 850 रुपए पर सालाना 5 लाख रुपए तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा मिलेगी। सरकार ने इस योजना की रजिस्ट्रेशन अवधि को भी एक माह बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया है। पहले 30 अप्रेल तक ही रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख थी।अब तक लगभग 22.85 लाख परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं।
यह है बीमा योजना
‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ में खाद्य सुरक्षा के पात्र परिवारों, सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र परिवारों, लघु और सीमांत किसानों और सरकारी विभागों में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे संविदा कर्मचारियों को प्रीमियम नहीं देना होगा। इनका प्रीमियम सरकार भरेगी। इन कैटेगरी के अलावा कोई भी 850 रुपए का प्रीमियम देकर 5 लाख का हेल्थ बीमा करवा सकेगा। जो परिवार अब तक इस योजना से जुड़ चुके हैं उन्हें 1 मई से लाभ मिलेगा। जो परिवार 31 मई तक इसमें जुडे़ंगे उन्हें रजिस्ट्रेशन की तारीख से लाभ मिलेगा।
कोरोना से लड़ने में पूरा बजट भी झोंकना पड़ा तो इसके लिए भी तैयार
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा-कोरोना से लड़ने में मुझे अगर पूरा बजट भी झोंकना पड़ेगा तो तैयार हूं। लेकिन संसाधनों की कमी से किसी की मौत हो जाए यह मंजूर नहीं है। यह बर्दाश्त नहीं है। 18 साल से अधिक की उम्र वालों के फ्री वैक्सीनेशन में 3000 करोड़ का खर्च सरकार उठाएगी। हम 3000 करोड़ का जुगाड़ करेंगे, कम पड़ेगा तो बजट से देंगे। सबको वैक्सीन लगाएंगे। भीड़ इकट्ठा करने की जरूरत नहीं है। जितनी वैक्सीन आएगी लगती जाएगी। गहलोत ने कहा- कोरेाना की दूसरी लहर बहुत घातक है। एक्सपर्ट कह रहे हैं कोरोना की तीसरी-चौथी लहर भी आ सकती है। सरकार को और तैयारी करनी होगी।
ये भी पढ़ें
- MB और Completion Certificate पर दस्तखत की कीमत 30 हजार, पंचायत समिति में ACB का ट्रैप, सहायक अभियंता रंगे हाथ पकड़े गए
- हिंदी दिवस पर रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में प्रतिभाओं का मंचन; वाद-विवाद, काव्य पाठ और निबंध प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया दम
- 65 वार्डों में 36 निर्दलीय, भरतपुर नगर निगम चुनाव ने बदला सियासी मिजाज, भाजपा 20 पर सिमटी | कांग्रेस के आंकड़े में भी पेंच
- हिंदी दिवस पर नदबई कॉलेज में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता; प्रतियोगिताओं में प्रतिभा ने बटोरी सराहना
- वैर नगर पालिका: 25 वार्डों का फैसला आया, लेकिन चेयरमैन की कुर्सी का खेल अभी बाकी; वैर में 20 निर्दलीयों ने बिगाड़ा भाजपा-कांग्रेस का गणित
- अब रेलवे कॉलोनियों में सिलेंडर का इंतजार नहीं, गैस पहुंचाने की तैयारी में सरकार, बदलने वाली है पूरी व्यवस्था
- गणेश चतुर्थी पर रंगों में उतरे गणपति और भारतीय संस्कृति के रंग, Sunaina’s Art Studio में सजी प्रतिभाओं की दुनिया
- वर्षों से काम कर रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अचानक किस बात का डर? नए चयन की चर्चा ने कुम्हेर में बढ़ाई बेचैनी
- जिस राज को दबा समझा जा रहा था, वह फिर खुल गया… SHO ने की 1 लाख की डिमांड, कॉल रिकॉर्डिंग ने खोल दिया राज | अब ACB ने दर्ज किया केस
- लोकमंथन यात्रा के स्वागत की तैयारी में जुटा अधिवक्ता परिषद, संविधान और सांस्कृतिक विविधता पर होगी विचार गोष्ठी
