भरतपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, पहले गोलियों से भूना फिर गाड़ी से कुचला | घर के बाहर बैठे अजय को जबरन उतारा, जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने पीछे से बरसाईं गोलियां

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में प्रॉपर्टी डीलर अजय की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद हमलावरों ने गाड़ी चढ़ाकर उन्हें कुचल दिया।

मंदिर परिसर में 51 पौधों से सजी हरियाली की नई वाटिका | ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान में तुलसी वितरण, नरेगा श्रमिकों ने भी किया श्रमदान

भरतपुर के डिग्गी वाले हनुमान मंदिर परिसर में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत 51 पौधे लगाए गए। हरित बृज सोसायटी ने तुलसी वितरण किया, नरेगा श्रमिकों ने श्रमदान किया।

भरतपुर में व्यापारियों के संघर्ष की पहली जीत, 6 दुकानों का हुआ आवंटन | सड़क चौड़ीकरण से उजड़े कारोबारियों को मिली राहत, महासंघ बोला- लड़ाई अभी बाकी है

भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित छह व्यापारियों को ट्रांसपोर्ट नगर फेज-1 में वैकल्पिक दुकानें मिलीं। व्यापार महासंघ ने इसे संघर्ष की पहली बड़ी सफलता बताया।

भुसावर में फिर गूंजे गायत्री मंत्र, हर रविवार होगा यज्ञ | गायत्री नव चेतना केंद्र की गतिविधियों को मिली नई शुरुआत, बड़ी संख्या में जुटे लोग

भुसावर की बसंत धर्मशाला में गायत्री यज्ञ की पुनः शुरुआत हुई। अब हर रविवार यज्ञ होगा। गायत्री परिवार के सदस्यों ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली।

बारिश में खेत में फंसे 8 घुमंतू परिवारों तक पहुंची ‘मुस्कान’, राशन-कपड़ों से मिली राहत | 40 महिला, पुरुष और बच्चों के लिए संस्था ने जुटाई मदद

भुसावर में बारिश के बीच खेत में त्रिपाल के नीचे रह रहे 8 घुमंतू परिवारों के 40 महिला, पुरुष और बच्चों तक मुस्कान एक पहल संस्था ने राशन और कपड़े पहुंचाए।

आर.डी. गर्ल्स कॉलेज में हरियाली का संकल्प, छात्राओं ने लगाए छायादार और औषधीय पौधे

भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में राजस्थान राज्य महिला नीति-2021 के तहत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। छात्राओं ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

भरतपुर के परिवार पर जयपुर में टूटा कहर, 3 साल की बेटी समेत पिता की मौत | तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी ऐसी टक्कर कि परिवार सड़क पर जा गिरा, 6 वाहनों को टक्कर मारकर भागा ड्राइवर

जयपुर के सांगानेर स्टेडियम के पास तेज रफ्तार कार ने भरतपुर निवासी परिवार की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और 3 साल की बेटी की मौत, मां-बेटा गंभीर घायल।

रुदावल में हनुमान मंदिर तक सड़क चौड़ी करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र | श्रद्धालु परेशान

भरतपुर के रुदावल में हनुमान मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण की मांग उठी है। पंचायत समिति सदस्य तरुण बंसल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सड़क चौड़ीकरण, गेट और डिवाइडर निर्माण की स्वीकृति मांगी।

भरतपुर में 16 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, माहेश्वरी मंडल समिति का आयोजन

भरतपुर में माहेश्वरी मंडल समिति की ओर से 16 अगस्त को माहेश्वरी कुंज में विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। आरबीएम जिला अस्पताल की टीम मौजूद रहेगी।

भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद | जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश

भरतपुर में भारी बारिश की चेतावनी के चलते जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने 8 अगस्त 2026 को प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के सभी सरकारी-निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्यार्थियों के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया।