मंदिर परिसर में 51 पौधों से सजी हरियाली की नई वाटिका | ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान में तुलसी वितरण, नरेगा श्रमिकों ने भी किया श्रमदान

भरतपुर के डिग्गी वाले हनुमान मंदिर परिसर में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत 51 पौधे लगाए गए। हरित बृज सोसायटी ने तुलसी वितरण किया, नरेगा श्रमिकों ने श्रमदान किया।

भरतपुर। शहर को हराभरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को मडरपुर रोड स्थित डिग्गी वाले हनुमान जी मंदिर परिसर में पौधरोपण और तुलसी वितरण कार्यक्रम हुआ। ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत राजस्थान पत्रिका एवं हरित बृज सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में अलग-अलग प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए, जबकि श्रद्धालुओं और आमजन को तुलसी के पौधे वितरित किए गए।

कार्यक्रम में पहुंचे योगेश चाहर, श्यामसुंदर गौड़ और प्रांशु पाठक ने संयुक्त रूप से विकसित की गई मंदिर वाटिका की देखरेख में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूरन चन्द्र गुप्ता और पंडित सुग्रीव उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: 123 DSP बदले, जयपुर से लेकर जिलों तक नई तैनाती | 48 ट्रेनी RPS की भी पोस्टिंग, साइबर-ट्रैफिक से महिला अपराध तक बदली जिम्मेदारियां

छायादार से औषधीय पौधों तक, कई प्रजातियों का रोपण

मंदिर परिसर में तैयार की जा रही वाटिका में केवल हरियाली बढ़ाने पर ही जोर नहीं दिया गया, बल्कि जैव विविधता को ध्यान में रखते हुए छायादार, फलदार, फूलदार, औषधीय और धार्मिक महत्व वाले पौधों का चयन किया गया।

पौधरोपण में पीपल, बरगद, शमी, जामुन, आम, अर्जुन, अमलतास, बंगाली कदंब, देशी कदंब, बालमखीरा, कचनार, वैजयंती, कोनोकार्पस, हरड़, वरुण, बेलपत्र, आंवला, केला, गुलाब, सदाबहार, तुलसी, गुड़हल, मोगरा, अशोक, चंपा, सहजन और रत्ती सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

आयोजकों के अनुसार अलग-अलग प्रजातियों को शामिल करने का उद्देश्य मंदिर परिसर में हरियाली के साथ जैव विविधता को भी बढ़ावा देना है।

नरेगा श्रमिकों ने भी संभाली जिम्मेदारी

पौधरोपण अभियान में गिरधरपुर क्षेत्र के नरेगा श्रमिकों ने भी श्रमदान किया। मेट अर्जुन सिंह के नेतृत्व में श्रमिकों ने पौधे लगाने के लिए स्थान तैयार करने सहित अन्य कार्यों में सहयोग किया। इससे आयोजन में जनभागीदारी के साथ श्रमदान का रंग भी जुड़ गया।

सोसायटी ने बताई आगे की योजना

हरित बृज सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. संगीता चतुर्वेदी ने सोसायटी की ओर से चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियानों की जानकारी दी और आने वाले समय की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा ने तुलसी पौधों का वितरण किया। उपाध्यक्ष शीलम सिंह और मीना शर्मा ने बताया कि मंदिर वाटिका में इस अवसर पर 51 पौधे लगाए गए।

पौधरोपण में गयाशंकरलाल गुप्ता, ओ.पी. चौधरी, डॉ. रमाकांत चतुर्वेदी, ब्रह्मदत्त शर्मा, डॉ. सुनीता पांडेय, गीता सिंह, नीतू जैन और हिमांशु सारस्वत सहित सोसायटी के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

पौधा लगाना ही नहीं, उसे बचाना भी जरूरी

कार्यक्रम के दौरान आमजन से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई। सोसायटी सदस्यों ने कहा कि पौधरोपण की सफलता सिर्फ पौधा लगाने से नहीं, बल्कि उसके सुरक्षित रहने और विकसित होने से तय होती है।

मंदिर परिसर में लगाए गए ये पौधे आने वाले समय में छाया, हरियाली और फूलों से वातावरण को समृद्ध करेंगे और श्रद्धालुओं तथा स्थानीय लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं।

हरित बृज सोसायटी ने कहा कि ‘हरियालो राजस्थान’ जैसे अभियान तभी प्रभावी होंगे, जब पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी समाज के अलग-अलग वर्ग मिलकर उठाएं। इसी सोच के साथ सोसायटी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *