भुसावर में फिर गूंजे गायत्री मंत्र, हर रविवार होगा यज्ञ | गायत्री नव चेतना केंद्र की गतिविधियों को मिली नई शुरुआत, बड़ी संख्या में जुटे लोग

भुसावर की बसंत धर्मशाला में गायत्री यज्ञ की पुनः शुरुआत हुई। अब हर रविवार यज्ञ होगा। गायत्री परिवार के सदस्यों ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली।

भुसावर। कस्बे में लंबे समय से साप्ताहिक रूप से होने वाले गायत्री यज्ञ की एक बार फिर शुरुआत की गई। बसंत धर्मशाला, हनुमान मंदिर में आयोजित यज्ञ में गायत्री परिवार से जुड़े परिजनों ने भाग लिया। यज्ञ के पुनः शुरू होने से गायत्री परिवार के सदस्यों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल दिखाई दिया।

कार्यक्रम में डॉ. रघुनाथ पचेरा, सतीश पांडे, श्रीमती कमलेश पांडे, तुलसीराम सैनी, सौरव शर्मा और अशोक गुप्ता सहित गायत्री परिवार से जुड़े सदस्य एवं उनके परिवारजन मौजूद रहे।

गायत्री परिवार की गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने के लिए विजय गुप्ता के परिवार की ओर से बसंत धर्मशाला में स्थान उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए नेवरिया परिवार का अभिनंदन किया गया।

अब हर रविवार होगा गायत्री यज्ञ

गायत्री परिवार की नारी शक्ति की अध्यक्ष कमलेश कटारा ने बताया कि अब बसंत धर्मशाला में हर रविवार गायत्री यज्ञ आयोजित किया जाएगा। यज्ञ की नियमित जिम्मेदारी डॉ. रघुनाथ पचेरा, वेटरनरी कंपाउंडर सतीश पांडे और श्रीमती कमलेश कटारा (कोमल पाण्डेय) ने ली है।

सतीश पांडे के पिता पहले इस जिम्मेदारी को निभाते थे। उनके निधन के बाद उनके पुत्र सतीश पांडे ने इस जिम्मेदारी को आगे बढ़ाया है।

गुरुदेव और माताजी के विचार घर-घर पहुंचाने का संकल्प

कार्यक्रम में बताया गया कि गायत्री नव चेतना केंद्र, भुसावर के माध्यम से बसंत धर्मशाला, पुराने बिजली घर के पास से परम पूज्य गुरुदेव और वंदनीय माताजी के विचारों को कस्बे के साथ-साथ आसपास के गांवों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

यज्ञ की पुनः शुरुआत में सहयोग के लिए भरतपुर से परिव्राजक श्रीमती मनीषा शर्मा, गजेंद्र शर्मा, सेवर भरतपुर तहसील संयोजक तथा उपजोन संयोजक नरेंद्र कुमार जोशी उपस्थित रहे।

साहित्य का भी हुआ वितरण

कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही अखंड ज्योति, गायत्री चालीसा और नशा मुक्ति साहित्य का वितरण किया गया। ‘प्रज्ञा’ पाक्षिक के माता जी की जन्म शताब्दी विशेषांक की प्रतियां भी लोगों को वितरित की गईं।

अगले रविवार को होने वाले यज्ञ में अधिक से अधिक गायत्री परिजनों को शामिल होने का आह्वान किया गया। यज्ञ के दोबारा शुरू होने पर मौजूद परिजनों के चेहरों पर उत्साह और उल्लास साफ नजर आया।

कार्यक्रम का समापन परम पूज्य गुरुदेव, वंदनीय माताजी और मां गायत्री से कार्यक्रम की सफलता की प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर अगले रविवार को भी अधिक संख्या में उपस्थित होने का संकल्प लिया गया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *