लखनऊ
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा में युवाओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए कई बड़े ऐलान किए। अनुपूरक बजट पर चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को 28 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ डीए मिलेगा। ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और डिप्लोम कर रहे एक करोड़ छात्रों को स्मार्ट फोन और टैबलेट दिया जाएगा।
इससे पहले बुधवार को अनुपूरक बजट में भी गांव,गरीब और महिलाओं के अलावा मानदेय पर काम करने वाले कर्मचारियों के बहुत बड़े वर्ग को तोहफा दिया था। अनुपूरक बजट के माध्यम से रोजगार सेवकों, पीआरडी जवान, ग्राम प्रहरी-चौकीदार, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी व सहायिकाओं, शिक्षा मित्रों, हेडकुक व असिसटेंट कुक, अंशकालिक अनुदेशकों, रोजगार सेवकों के मानदेय वृद्धि की घोषणा हुई।
आज ये किए ऐलान
- एक करोड़ नौजवानों को स्मार्ट फोन और टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
- तीन प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के आने जाने वालेयुवाओं को भत्ता भी दिया जाएगा।
- 1 जुलाई 2021 से सभी सरकारी कर्मचारियो को महंगाई भत्ता दिया जाएगा।
- सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत अधिवक्ताओं की सुरक्षा निधि को डेढ़ लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने का ऐलान
- माफियाओं की जब्त की गई जमीनों पर गरीबों और दलितों के लिए बनेंगे मकान।
इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में प्रति व्यक्ति आय भी दोगुनी हुई। प्रदेश की विकास यात्रा में हम प्रति व्यक्ति आय को दोगुना होने में सफल हुए. पहले प्रदेश दंगे और भ्रष्टाचार में एक नम्बर पर था। विकास में सबसे पीछे था. हमें निवेशकों को यूपी बुलाया। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी 15 नम्बर पर था, आज दूसरे नम्बर पर है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
