अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का वृक्षारोपण अभियान जारी, आज यहां रोप पौधे

बेहटा (ईसानगर)

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का वृक्षारोपण अभियान जारी है। इस अभियान के तहत मंगलवार को ईसानगर ब्लाक के संविलियन विद्यालय बेहटा में पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्म के मुख्य अतिथि धौराहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी और  विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ईसानगर अखिलानंद राय थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश संयुक्त महामंत्री व जिलाध्यक्ष संतोष मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, ब्लॉक महामंत्री महेश विश्वकर्मा, ब्लॉक संगठन मंत्री सतवीर सोम, ब्लॉक मन्त्री सुनील वर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा, पूर्व जिला संयुक्त मंत्री सर्वेश कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष ब्लॉक उपाध्यक्ष मदन मोहन मौर्य, ग्राम प्रधान व विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम प्रताप भार्गव सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।