ताज महल में बम की सूचना से हड़कंप, फर्जी सूचना देने वाला फिरोजाबाद से गिरफ्तार, दो घंटे तक पर्यटकों के लिए बंद रहा ताजमहल

आगरा  

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

किसी सिरफिरे की ताज महल को बम से उड़ा देने की धमकी से खलबली मच गईइस सूचना के बाद बीडीएस के साथ सीआइएसएफ की टीम तत्काल एक्शन में आ गई। जांच  में यह सूचना फर्जी निकली है। बम से उड़ा देने की धमकी मिलने की सूचना के बाद ताज परिसर को पर्यटकों के लिए करीब दो घंटे तक बंद कर दिया गयाइसके साथ ही आसपास का बाजार भी बंद करा दिया गया।

पूरा सर्च आपरेशन के बाद ही उसे खोला गया। पुलिस ने बम की फर्जी सूचना देने वाले को फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर लिया। उसने फिरोजाबाद से ही कॉल कर के यह धमकी दी थी।

पुलिस ने सर्च शुरू करने से पहले  पर्यटकों को बाहर निकालकर ताज महल के दोनों दरवाजे बंद कर दिए। आगरा पुलिस की बम डिस्पोजल टीम ने ताज महल की चेकिंग की। यहां कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस ने बताया, ‘बम रखने की सूचना किसी अज्ञात व्यक्ति ने 4 मार्च को सुबह 10:00 बजे 112 नंबर पर दी। उसने कहा कि सैनिक भर्तियों में गड़बड़ियां हो रही हैं। इसकी वजह से उसकी भर्ती नहीं हो पाई। उसने ताज महल में बम रख दिया है। कुछ देर में फट जाएगा।’ इसकी जानकारी मिलते ही  हड़कंप मच गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद फोर्स के साथ पहुंच गए। बीडीएस की दो टीमों को बुला लिया गया। सीआईएसएफ कमांडेंट को भी जानकारी दी गई है। ताज महल के अंदर मौजूद पर्यटकों को बाहर निकाला गया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक ताजमहल के चप्पे-चप्पे में तलाशी की गई। मगर, कोई भी विस्फोटक नहीं मिला। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ताजमहल को फिर से करीब  साढ़े ग्यारह बजे खोल दिया गया।

अचानक पुलिस बल पहुँचने से मची खलबली 
रोजाना की तरह गुरुवार को भी ताजमहल को सूर्योदय के समय खोला गया था। पर्यटक सुबह के समय ताजमहल की खूबसूरती को निहार रहे थे। लेकिन कुछ ही देर में अचानक ताजमहल में सीआईएसएफ के जवान और पुलिस के जवान पहुंच गए। बड़ी संख्या में पुलिसबल की हलचल से ताजमहल के अंदर मौजूद सैलानियों में खलबली मच गई। वहीं जवानों ने ताजमहल में मौजूद सभी पर्यटकों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। चंद मिनटों में समूचे ताजमहल परिसर को खाली करा लिया गया।  ताज के दोनों दरवाजे बंद करा दिए। सैलानियों के लिए टिकट खिड़की भी बंद कर दी गई। एसपी प्रोटोकॉल शिव राम यादव ने बताया कि फोन कॉल ट्रेस करने के बाद सूचना देने वाले की लोकेशन फिरोजाबाद में मिली। वहां पर उसको पकड़ा गया है। और पूछताछ जारी है।





 

प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें  : ok@naihawa.com

 


SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS