मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना: घर नहीं बेचने दिया तो कर दी पिता की हत्या, रजाई में लाश लपेटकर लगा दी आग

मथुरा 

मथुरा में शनिवार सुबह दिल को दहले देने वाली घटना हुई। पिता ने मकान नहीं बेचने दिया तो  बेटे ने पिता गाला घोंट दिया और हत्या करने के बाद शव को रजाई में लपेट कर उसमें आग लगा दी। वारदात के बारे में जिसने भी सुना उसका कलेजा कांप गया। आरोपी युवक को भी हिरासत में लिया गया है।

घटना हाईवे क्षेत्र थाना के गांव नरहौली की है। मृतक का नाम अमृत लाल (55) है। शनिवार सुबह उसके कमरे से धुंआ निकलते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तक उसे अमृत लाल का शव कमरे में जलता मिला। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे विनीत को हिरासत में लिया है।

एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी विनीत मकान बेचना चाहता था, जिसका पिता विरोध कर रहा था। इसके चलते उसने अपने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में ही शव को रजाई में लपेटकर जला दिया। सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक शव बुरी तरह जल चुका था। पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लिया।

एसपी सिटी के अनुसार दो दिन पहले विनीत का पिता से झगड़ा हुआ था। इसके चलते उसकी मां आशा अपनी बेटी को लेकर आगरा के खंदौली मायके चली गई। घर में केवल पिता और पुत्र थे। मृतक के तीन बेटी और दो बेटे थे। इनमें से एक बेटे की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है, वहीं दो बेटियों का विवाह हो चुका है।

कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न, जानिए क्या है कानून

सफर…

यूक्रेन में जब तिरंगा लेकर निकले पाकिस्तान और तुर्की के स्टूडेंट्स, हम सबको गर्व से भर देगी ये खबर

इंडियन एंबेसी की इमरजेंसी एडवाइजरी; भारतीय हर हाल में आज कीव  छोड़ दें, खार्कीव में एक भारतीय छात्र की मौत

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को मिला हिन्दू स्वयंसेवक संघ का सहारा, दिन-रात मदद पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता, इस वीडियो में सुनिए पूरी बात

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को मिला हिन्दू स्वयंसेवक संघ का सहारा, दिन-रात मदद पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता, इस वीडियो में सुनिए पूरी बात

एक फैसला और अचानक मौन हो गई देश भर में स्थानीय  रेडियो कार्यक्रम की आवाज़, सुर खामोश