मथुरा में प्रेमी ने की महिला की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, आरोपी फरार

मथुरा 

मथुरा में शुक्रवार सुबह एक महिला की उसके प्रेमी ने कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हत्या की यह वारदात मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की शिव नगर कॉलोनी की है। मृतका की पहचान  32 वर्षीय डॉली के रूप में हुई है।  प्रेमिका शादीशुदा थी। पति से अलग प्रेमी के साथ रह रही थी। उसके दो बच्चे भी हैं।

पुलिस के अनुसार मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित शिव नगर निवासी युवक पप्पू करीब डेढ़ साल से डौली (35) के साथ रह रहा था। डौली और पप्पू के बीच रात को किसी बात को लेकर अनबन हो गई। शुक्रवार की सुबह उसने बिस्तर पर सो रही डौली के गले पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भाग गया। महिला के बच्चे जागे तो घटना का पता चला।

मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका की बहन ने बताया कि रात को 12 बजे तक पप्पू वहीं था फिर कब गायब हो गया पता ही नहीं चला। डॉली की बहन के मुताबिक, उसकी हत्या पप्पू ने ही की है। वारदात की जानकारी मिलते ही थाना गोविंद नगर पुलिस के अलावा एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए। वारदात स्थल को देखने के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया।

पुलिस ने घटना के संबंध में पड़ोस के लोगों से जानकारी ली। पता चला है कि डौली की शादी 11 साल पहले आगरा के युवक से हुई थी। उससे दो बच्चे भी हैं। डेढ़ साल पहले पति ने डौली को छोड़ दिया। इसके बाद महिला के साथ पप्पू रहने लगा। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बिना शादी के दोनों पति-पत्नी बनकर रहते थे। रात में दोनों के बीच विवाद हुआ था।

रेलवे का स्क्रैप घोटाला: रेलवे के फरार तीन इंजीनियरों ने किया सरेंडर, गिरफ्तारी से बचने को घूस देने सहित अपनाया हर हथकंडा

तीन बेटियों को एक – एक कर टांके में फेंका और फिर खुद भी कूद गई, चारों की मौत

जयपुर में डबल मर्डर: युवक-युवती का गला रेत थाने पहुंचा हत्यारा- बोला; मैंने उन्हें मार डाला, लाश उठा लो

दिल दहला देने वाली घटना: तीन बच्चों की हत्या कर फांसी पर लटकी मां, चारों की मौत

सीनियर एडवोकेट डेसिग्नेशन प्रक्रिया के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दी नई व्यवस्था, जानिए अब कैसे मिलेंगे अंक

RBI ने दिया बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़ा, अब आपके लोन की भी बढ़ जाएगी EMI

कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर: सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला, करोड़ों को मिलेगा लाभ

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का जुलाई में DA बढ़ना पक्का, इतनी हो सकती है बढ़ोतरी

नहीं आएगा नया वेतन आयोग! सैलरी बढ़ाने का आ सकता है नया फॉर्मूला