उत्तरप्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, आठ लोगों की मौत, 5 साल का बच्चा जिंदा बचा | अस्थि  विसर्जित करने आया था परिवार  

वाराणसी 

वाराणसी में बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसे में 5 साल के बच्चे को छोड़कर दो परिवारों के आठ लोगों की मौत हो गई। दोनों परिवार पीलीभीत से अस्थि विसर्जित करने आए थे। वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर फूलपुर के करखियांव में सुबह 4.30 बजे अर्टिगा कार आगे चल रही ट्रक में जा घुसी। इससे कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई। मृतको में 3 महिला व 5 पुरुष हैं।

हादसे के शिकार सभी पीलीभीत के रहने वाले थे। हादसे में पीलीभीत के थाना माधोटांडा स्थित रुद्रपुर निवासी विपिन यादव (28) और इनकी मां गंगा यादव, रुद्रपुर के ही महेंद्र वर्मा (35) और इनकी पत्नी चंद्रकली (32) , महेंद्र वर्मा के भाई दामोदर वर्मा (32), दामोदर की पत्नी निर्मला देवी (28) की मौत हुई है। दामोदर का 5 साल का बेटा शांति स्वरूप घायल है। उसे वाराणसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, माधोटांडा के धरमगदपुर निवासी राजेंद्र यादव और पूरनपुर थाना के पिपरिया दुलई निवासी ड्राइवर अमन की भी मौत हुई है।

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने बताया कि विपिन यादव और महेंद्र वर्मा का परिवार अस्थि विसर्जन के लिए वाराणसी आया था। विपिन के पिता सत्यपाल की पिछले दिनों मौत हुई थी। वहीं महेंद्र के परिवार में भी किसी की मौत हुई थी। दोनों का गांव आसपास ही है तो एक ही कार बुक कर नौ लोग पीलीभीत से वाराणसी आए थे। यहां से लौटत समय हादसा हुआ।

कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है कि शव उसी में फंसे रह गए। आसपास के गांव के लोग पहुंचे तो शव निकालने की कोशिश की। आसानी से शव नहीं निकल पाए। कुछ लोगों के शव कार की डिक्गी की साइट से निकाले गए तो आगे और बीच में बैठे लोगों के शव कार के पार्ट्स काट कर निकालने पड़े। लोहे की राड से दरवाजे को तोड़ा गया। फिर जाकर कार सवार सभी नौ लोगों को निकाला गया। आठ की मौके पर ही मौत हो गई थी, एक बच्चा घायल है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हादसे पर CM योगी ने शोक जताया है। योगी आदित्यनाथ ऑफिस के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर यह जानकारी दी गई है। लिखा- CM योगी ने जनपद वाराणसी में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। CM ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के अच्छे इलाज के लिए कहा है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

बैंक मैनेजर ने किया ऐसा काम कि नौकरी ही चली गई, आप भी जानकर रह जाएंगे हैरान

RBI New Order: आरबीआई का ग्राहकों के हक़ में बड़ा फैसला, अब बैंकों ने ये डॉक्यूमेंट देने में की देरी तो साथ में देना होगा हर रोज इतना हर्जाना | यहां जानें डिटेल

इस यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोशिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर की भर्ती | इस डेट तक करें अप्लाई

बचा लीजिए पैसा, FD पर फिर बढ़ेंगी ब्याज दर, जानिए वजह

7th Pay Commission: सामने आया AICPI Index का ताजा नंबर, 50 फीसदी को क्रॉस कर सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का DA