भाजपा अब शुरू करेगी ‘अपणौ राजस्थान, सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ अभियान | दौसा में सांसद जसकौर मीना ने रवाना किया रथ

दौसा 

परिवर्तन यात्राओं के बाद भाजपा अब  ‘अपणौ राजस्थान, सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ अभियान शुरू करने जा रही है। दौसा  में इस अभियान को लेकर संकल्प पत्र संग्रहण रथ  को पार्टी के जिला कार्यालय से सांसद जसकौर मीणा व  पूर्व विधायक दौसा  शंकर लाल शर्मा की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 15 दिन में दौसा जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आम लोगों से संपर्क किया जाएगा।  इस दौरान कार्यकर्ता युवा, महिला, किसान सामाजिक संगठन, व्यापारी, मजदूर सभी वर्गों के सुझाव व समर्थन हासिल करेंगे।

दौसा जिले में ‌ सुझाव आपका संकल्प हमारा रथ जिले के प्रत्येक शहर, गांव, ढाणी तक पहुंच कर वहां की स्थानीय समस्या का भी  सुझाव संग्रहण करेगा। पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा ने अभियान के   दौसा जिला संयोजक पद पर जयप्रकाश जैमन, जिला सहसंयोजक किशोरी लाल बैरवा भाकरी को नियुक्त किया है।

इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष, महेन्द्र तिवाड़ी दौसा विधानसभा क्षेत्र संयोजक, महावीर डोई जिला मंत्री, रितेश पारीक जिला संयोजक सोशल मीडिया, रामप्रसाद गुर्जर मंण्डल अध्यक्ष कुण्डल, अशोक कुमार शर्मा मंण्डल अध्यक्ष सैंथल, राजेश कुमार शर्मा मंण्डल अध्यक्ष दौसा शहर, सुनील पाटनी मण्डल अध्यक्ष लवाण, तेजसिंह राजावत,नेरन्द्र सोती, सुरेश धोसी, डा. रतन तिवारी, राजकुमार जायसवाल, डॉ. मुकेश शर्मा,  लक्ष्मी रेला भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, उर्मिला जोशी, पुष्पा घोसी, आशा मीणा, चन्द्रकान्ता शर्मा, मन्जू साहु, सपना मीणा, सुमित्रा चौधरी, संतोष कंवर, किरण डोरिया, कलावती गुप्ता, सरोज मीणा, शशि जैमिनी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

बैंक मैनेजर ने किया ऐसा काम कि नौकरी ही चली गई, आप भी जानकर रह जाएंगे हैरान

RBI New Order: आरबीआई का ग्राहकों के हक़ में बड़ा फैसला, अब बैंकों ने ये डॉक्यूमेंट देने में की देरी तो साथ में देना होगा हर रोज इतना हर्जाना | यहां जानें डिटेल

इस यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोशिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर की भर्ती | इस डेट तक करें अप्लाई

बचा लीजिए पैसा, FD पर फिर बढ़ेंगी ब्याज दर, जानिए वजह

7th Pay Commission: सामने आया AICPI Index का ताजा नंबर, 50 फीसदी को क्रॉस कर सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का DA