गाजियाबाद: PNB के लॉकर से 70 लाख के जेवरात गायब, बैंक अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

गाजियाबाद 

उत्तरप्रदेश में  गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से एक महिला के लॉकर से करीब 70 लाख रुपए के जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। लॉकर से जेवर गायब  जानकारी महिला को तब हुई जब करीब 27 महीने बाद वह लॉकर खोलने पहुंची।  बैंक में कई अधिकारी भी बदल गए। महिला ने इस मामले को लेकर गुरूवार को थाना सिहानी गेट में आईपीसी धारा 406 (अमानत में ख्यानत) का मामला दर्ज करा दिया है। उसने FIR में साल-2019 से अब तक तैनात रहे बैंक के अधिकारियों को आरोपी बनाया है।

अशोकनगर बी-119 की रहने वाली प्रियंका गुप्ता के अनुसार, इस बैंक शाखा में उनका खाता पिछले 20 साल से खुला हुआ है। यहां उन्होंने एक बैंक लॉकर संख्या-879 ले रखा है। प्रियंका ने बताया, नवंबर-2019 में आखिरी बार उन्होंने लॉकर खोला था। कोरोना की वजह से वह लंबे समय तक बैंक नहीं जा पाईं। फरवरी-2021 में बैंक गईं तो चाभी लगाने में दिक्कत आने से लॉकर नहीं खुल पाया। प्रियंका ने इस बारे में करीब तीन बार बैंक प्रबंधक से शिकायत दर्ज कराई।

लॉकर खोलने के लिए ताला तोड़ना पड़ा
वह 28 फरवरी 2022 को बैंक में पहुंची। प्रियंका ने बताया कि लॉकर तोड़कर खोला गया तो  उन्हें करीब 70 लाख रुपए के जेवरात गायब मिले हैं। पीड़िता के अनुसार, लॉकर में उन्हें एक पोटली मिली, जो संभवत: उनकी नहीं थी। इस पोटली में मात्र 6 लाख रुपए के आभूषण मौजूद थे और पूर्व में रखे गए आभूषणों की लिस्ट मौजूद थी।

पीड़िता का कहना है कि पिछले चार-पांच महीने से बैंक के द्वारा उनके लॉकर को ऑपरेट नहीं कराया जा रहा था। इसमें बैंक प्रबंधक समेत सभी कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

बैंक ऑफ बड़ौदा में 175 करोड़ का लोन घोटाला, कोयला कारोबारी ने लगाई चपत

यूक्रेन में जब तिरंगा लेकर निकले पाकिस्तान और तुर्की के स्टूडेंट्स, हम सबको गर्व से भर देगी ये खबर

इंडियन एंबेसी की इमरजेंसी एडवाइजरी; भारतीय हर हाल में आज कीव  छोड़ दें, खार्कीव में एक भारतीय छात्र की मौत

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को मिला हिन्दू स्वयंसेवक संघ का सहारा, दिन-रात मदद पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता, इस वीडियो में सुनिए पूरी बात

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को मिला हिन्दू स्वयंसेवक संघ का सहारा, दिन-रात मदद पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता, इस वीडियो में सुनिए पूरी बात

एक फैसला और अचानक मौन हो गई देश भर में स्थानीय  रेडियो कार्यक्रम की आवाज़, सुर खामोश