आगरा में पचास हजार का इनामी गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय एनकाउंटर में ढेर, पुलिस कस्टडी से हो गया था फरार

आगरा 

पुलिस कस्टडी से फरार हुए आगरा के  50 हजार इनामी गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय को बुधवार सुबह सिकंदरा इलाके में गांव अकबर रोड पर आगरा STF ने एक मुठभेड़ में मार गिराया। STF  की घेराबंदी में फंसने पर उसने पुलिस पर गोली चलाई। कई राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने श्रोतिया को मार गिराया। विनय श्रोत्रिय के सीने में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी कोहरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। उसके पास से एक पिस्टल और एक तमंचा बरामद किया गया है।

रेलवे की पहल: सर्दी के मौसम में अब जनरल टिकट पर स्लीपर क्लास में करिए सफर, जानिए क्या है प्लान

ये बदमाश  फिरोजाबाद और आगरा पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था गैंगस्टर पर 43 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज थे इस कुख्यात अपराधी द्वारा एक संगठित सक्रिय गिरोह बनाया हुआ था, जिसके द्वारा लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। फिरोजाबाद के लाइन पार थाना क्षेत्र के गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय को जिला जेल से 13 जुलाई 2022 को दीवानी में पेशी पर लाया गया था। गैंगस्टर दीवानी से अपने साथियों की बाइक पर बैठकर फरार हो गया था।

पुलिस के साथ STF भी गैंगस्टर की तलाश में लगी हुई थी। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। विनय श्रोत्रिय फ़िरोज़ाबाद का रहने वाला था, उस पर 50 से ज्यादा मुकदमे हैं। उसके पास से एक पिस्टल, एक तमंचा और पल्सर मोटर साइकिल बरामद की है।

OMG! लापरवाही की पराकाष्ठा! बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 50 पैसेंजर्स को जमीन पर ही छोड़ कर उड़ गया विमान!

एनकाउंटर में शामिल पुलिस और STF टीम

STF प्रभारी एसपी राकेश यादव ने बताया कि बुधवार तड़के पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश अपने एक साथी के साथ बाइक से जा रहा है। इस पर STF और सिकंदरा पुलिस ने पीछा किया। सिकंदरा में गांव अकबरा रोड पर उसे घेर लिया। इस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक बदमाश को गोली लगी, जबकि साथी फरार हो गया। घटना के समय कोहरा भी था। पुलिस पहुंची तो देखा कि बदमाश के सीने में गोली लगी हुई है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम  और सिटी लिखकर मैसेज करें

रेलवे की पहल: सर्दी के मौसम में अब जनरल टिकट पर स्लीपर क्लास में करिए सफर, जानिए क्या है प्लान

भरतपुर जिले में ‘नई हवा’ का और विस्तार, वैर में मुरारी शर्मा को प्रतिनिधि नियुक्त किया

OMG! लापरवाही की पराकाष्ठा! बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 50 पैसेंजर्स को जमीन पर ही छोड़ कर उड़ गया विमान!

Smile Please! जब ट्रेन में छूट गया बच्चे का पंसदीदा खिलौना, भारतीय रेलवे ने घर जाकर लौटाया

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, बदले हाउस रेंट अलाउंस के नियम, सरकार इन कर्मचारियों को नहीं देगी HRA

ये हैं देश के सबसे सुरक्षित बैंक, नहीं डूबेगा आपका पैसा, RBI ने जारी की लिस्ट

असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली बम्पर भर्ती, यहां देखिए  डिटेल

New Year Gift: NSC, डाकघर सावधि जमा, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर अब ज्यादा ब्याज

7th Pay Commission: पचास फीसदी डीए होते ही ऑटोमैटिक हो जाएगा सैलरी में रिवीजन, केन्द्र बना रहा है ऐसा फार्मूला