आगरा में किडनैप के बाद चार साल के मासूम की निर्मम हत्या, सीने में दागी गोली | शव छिपाया; फिर घरवालों के साथ तलाशने का ड्रामा करता रहा आरोपी

आगरा 

आगरा में चार साल के एक मासूम की किडनैप के बाद निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। उसके सीने में गोली दागी गई। बच्चे का शव पानी की एक सूखी टंकी से खून से लथपथ हालत में बरामद किया  गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है।

बच्चे का अपहरण आगरा के एत्माद्दौला थाना इलाके के शंभूनगर से शनिवार को किया गया। और आधी रात को उसका शव मिला। पकड़े गए आरोपी का नाम बंटी है। वह बच्चे के माता-पिता के साथ 4 घंटे तक बच्चे को तलाशने का ड्रामा करता रहा। पुलिस पूछताछ में बंटी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

शंभूनगर निवासी बबलू दक्ष का 4 साल का इकलौता बेटा गोल्डी उर्फ बिट्‌टू शनिवार शाम 6 बजे घर के बाहर खेल रहा था। जब काफी देर तक वो दिखाई नहीं दिया तो घरवालों ने उसकी तलाश की। मगर किसी को उसकी जानकारी नहीं थी। रात 8 बजे बबलू के साथ काम करने वाला बंटी आया। इसके बाद बंटी भी बच्चे की तलाश में उनके घरवालों के साथ लग गया। रात 11 बजे तक बच्चे को तलाशता रहा।

आरोपी बंटी

उसने करीब रात 11.30 बजे परिवारको गुमराह करते हुए कहा कि कोई तांत्रिक  बता रहा है कि बच्चा कालिंदी विहार में है। सभी लोग  रात 12 बजे कालिंदी विहार पहुंचे तो आरोपी खुद ही बोला  कि बच्चा टंकियों में हो सकता है। इसके बाद परिवार ने खोजबीन शुरू की तो एक सूखी टंकी में खून से लथपथ हालत में  बच्चे का शव मिल गया। बच्चे के सीने में गोली लगी थी। टंकी से करीब 20 कदम की दूरी पर एक तमंचा भी पड़ा मिला।

बच्चे के पिता ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पूरा वाकया समझने के बाद बंटी को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने बच्चे की हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने तमंचे को बतौर साक्ष्य जब्त किया है। बच्चे की हत्या के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे के पिता का कहना है कि बंटी उसके साथ ही हलवाई का काम करता है। बंटी से कोई रंजिश नहीं है। पता नहीं क्यों उसने ऐसा किया।

स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर्स और पैरा मेडिकल पदों पर होगी बम्पर भर्ती

रेलवे कर्मचारियों को तोहफा, 11 फीसदी को और मिलेगा प्रमोशन | अनुकंपा नियुक्तियों में भी आई तेजी

कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जारी हुए AICPI आंकड़े, जनवरी 2023 में अब इतना बढ़ जाएगा DA, जानें डिटेल

रेलवे ने सीज की IRFC के CMD की पॉवर, घर को बना दिया सरकारी गेस्ट हाउस, खुद लेते थे 2 लाख किराया, सब्जी तक के पैसे सरकार से वसूले

प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए निकली बम्पर वैकेंसी, जानिए डिटेल

सीनियर सिटीजन्स को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं देने की तैयारी, जल्दी जारी हो सकता है नोटिफकेशन | डिटेल में जानिए क्या है पूरा प्लान

NTPC Recruitment 2022: एनटीपीसी में इंजीनियरिंग पदों पर बंपर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर की होगी बम्पर भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन, परीक्षा की डेट भी फिक्स

IMD Recruitment 2022: भारतीय मौसम विभाग में बंपर भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई