आगरा: यमुना में डूबा होटल मालिक का बेटा, गोताखोर तलाश में जुटे | दोस्त को बचाया

आगरा 

आगरा से एक दुखद खबर है। अपने दोस्त के साथ तीर्थधाम बटेश्वर गया होटल मालिक का बेटा शनिवार को यमुना में डूब गया। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। उसके साथ उसका एक दोस्त भी यमुना में नहाने उतरा। वह भी यमुना में डूबने लगा; लेकिन उसे बचा लिया गया।

रेपो दर नहीं बदली फिर भी इन बैंकों ने महंगा कर दिया कर्ज, बढ़ेगी EMI

जानकारी के मुताबिक आगरा के होटल ‘रतनदीप’ के मालिक राजेश गायत्री का 28 वर्षीय बेटा दुष्यन्त अपने दोस्त रौनक सलूजा (29 वर्ष) के साथ तीर्थधाम बटेश्वर गया था। सुबह पांच बजे दोनों ने सुबह अपनी थार गाड़ी यमुना के किनारे खड़ी कर दी थी और बटेश्वर में राजेश्वरी घाट पर स्नान करने के लिए कूद गये। कुछ देर तक नहाते रहे। बाद में एक युवक डूब गया और दूसरे को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया।

यमुना से जान बचाकर किसी तरह बाहर निकले दुष्यंत के दोस्त रौनक ने बताया कि वह दोनों पहले घाट पर स्नान करते रहे। दुष्यंत कुमार उससे यमुना को पार करने की कहता रहा। इस पर रौनक ने उधर पानी अधिक होने की बात कहकर जाने से मना कर दिया। उसने दुष्यंत को भी रोका; लेकिन वह नहीं माना और दुष्यंत तेजी तैरता हुआ यमुना में गहराई में चला गया। जैसे ही दुष्यंत को गहराई की ओर जाते देखा तो आवाज लगाकर लौट आने को कहा। दुष्यंत नहीं माना और कुछ पल में वह यमुना की धारा के साथ बहता चला गया। इस पर रौनक ने उसका पीछा कर उसे बचाने की कोशिश की तो आगे जाकर रौनक के हाथ पैर भी जवाब दे गए और वह डूबने लगे। रौनक ने यमुना बहते एक बबूल जड़ पकड़ ली। आसपास के लोग आवाज लगाकर उससे कहते रहे हाथ-पैर चलाते रहो और किनारे की तरफ आओ। इसी बीच आसपास के लोगों ने उसे आगे बढ़ते हुए हाथ पकड़ कर खींच लिया और उसकी जान बचा ली। उधर देखते ही देखते दुष्यंत रौनक की आंखों के आगे ही यमुना में डूब गया।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

रेपो दर नहीं बदली फिर भी इन बैंकों ने महंगा कर दिया कर्ज, बढ़ेगी EMI

देशभर के लाखों बीएड डिग्रीधारियों को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती लेवल-1 से किया बाहर

पेशी के लिए अदालत में हाजिर हुई भैंस, दंग रह गए लोग | जानिए पूरा मामला

RAS-2023 प्री परीक्षा की तिथि घोषित, जानिए कब होगी | 905 पदों पर हो रही है भर्ती