आगरा
आगरा (Agara) में मंगलवार तड़के दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग भड़क उठी। लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरे घर की पहली मंजिल चपेट में आ गई। इस भीषण हादसे में 95 वर्षीय भगवती प्रसाद की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी 85 वर्षीय उर्मिला देवी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
ऐसे हुआ हादसा
लोहामंडी एसीपी मयंक तिवारी के अनुसार, प्रमोद अग्रवाल का 40 गज का मकान है। गैलरी में उन्होंने अपनी ई-स्कूटी चार्जिंग पर लगाई थी और खुद पहली मंजिल पर सोने चले गए। सुबह करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटों ने पलभर में पूरे घर को घेर लिया।
चीख सुनकर पहुंचे परिजन
प्रमोद की बेटी काकुल ने शोर मचाया तो परिजन और पड़ोसी दौड़कर पहुंचे। किसी तरह माता-पिता को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक भगवती प्रसाद की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसी उर्मिला देवी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जानकारी के मुताबिक, प्रमोद अग्रवाल परचून का कारोबार करते हैं। घर के पास ही उनकी दुकान है। हादसे के वक्त उनके माता-पिता भी साथ ही रहते थे। प्रमोद के बड़े भाई विजय मथुरा में और छोटे भाई रामेश्वर बिचपुरी में रहते हैं। अब इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘स्पीकर महिलाओं को देखते हैं…’ | डोटासरा के बयान से बवाल, गहलोत बोले- बड़ा क्राइम हुआ है
भुगतान रोको, आंदोलन झेलो | दवा विक्रेताओं का ‘काली पट्टी आंदोलन’ 15 से 17 सितम्बर तक
PNB को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार | ‘नीलामी के बाद कर लिया समझौता, ये कैसी मिलीभगत है?’
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
