गोड्डा
चारा घोटाला में राजद सुप्रीमो लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज ने रिटायर्मेंट की उम्र में 50 साल की प्रेमिका से फिर ब्याह रचा लिया है। प्रेमिका भी अधिवक्ता है और भजपा की नेत्री भी।
देशभर में जजों से भी करवाए जा रहे हैं गैर न्यायिक कार्य, वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे आप
मामला झारखंड के गोड्डा जिला का है। जज शिवपाल सिंह 64 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बने हैं, जबकि प्रेमिका नूतन तिवारी 50 साल की उम्र में दुल्हन बनी है। दोनों की मुलाकात कोर्ट में ही हुई थी। धीरे-धीरे बात शादी तक पहुंच गई। फिर दोनों ने रविवार को सात फेरे ले लिए। गोड्डा जिले में इसकी खूब चर्चा हो रही है।
शिवपाल गोड्डा के प्रथम जज हैं। बीते तीन वर्ष से इस पद पर काबिज हैं। मिजाज से कड़क और उसूल के पक्के जजों में उनकी गिनती होती है। अपने जीवन में कई अहम फैसले सुना चुके हैं। उसी में एक महत्वपूर्ण फैसला बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से जुड़ा हुआ है। जिसमें चारा घोटाला के केस में जज शिवपाल सिंह ने ही फैसला सुनाया था। इसी की सजा लालू काट रहे हैं। फिलहाल जमानत पर अभी बाहर हैं।
परवान पर ऐसे चढ़ा प्रेम
जिला जज शिवपाल व वकील नूतन के बीच प्रेम कोई यूं ही परवान पर नहीं चढ़ा। जज शिवपाल जिस गोड्डा की कोर्ट में थे; उसी में नूतन भी वकालत करतीं थी। दोनों की जान-पहचान यहीं से हुई। एक ही पेशे में होने के कारण दोनों के बीच नजदीकी बढ़ीं। कुछ दिन के बाद ये दोस्ती में बदली और फिर प्यार में। और आज दोनों ने विधि विधान से ब्याह रचा लिया।
7th Pay Commission: कर्मचारियों को DA बढ़ने का बेसब्री से इंतजार, सरकार का क्या है विचार; जानिए यहां
एकाकी जीवन जी रहे थे दोनों
जिला जज शिवपाल सिंह की पत्नी की मृत्यु दो दशक पूर्व ही हो गई थी। उनकी एक बेटी व एक बेटा है। बच्चों से आपसी सालह के बाद ही उन्होंने शादी करने का फैसला किया। वहीं अधिवक्ता नूतन के पति का भी स्वर्गवास कुछ साल पहले ही हो गया था। उन्हें भी इस उम्र में सहारे की जरूरत थी। इस कारण प्यार के बाद शादी के निर्णय तक पहुंचने में उन्हें भी कठिनाई नहीं हुई। नूतन का एक बेटा भी है।
नूतन अधिवक्ता के साथ भाजपा नेत्री भी
नूतने पेशे से वकील के साथ-साथ भाजपा संगठन से भी जुड़ी हुई हैं। पति की मौत के बाद नूतन तिवारी गोड्डा में ही वकालत की प्रैक्टिस करने आ गई थीं। यहीं भाजपा के जुड़कर सामाजिक सेवा का कार्य भी देखती हैं। इसके अलावा जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी अपना सहयोग देती हैं। नूतन का नाम तेज-तर्रार अधिवक्ताओं में आता है। महिलाओं व युवतियों को उनके हक व अधिकार से समय-समय पर अवगत कराते रहती हैं। साथ ही उन्हें समाज में बेहतर करने के लिए प्रेरित भी करती हैं।
7th Pay Commission: कर्मचारियों को DA बढ़ने का बेसब्री से इंतजार, सरकार का क्या है विचार; जानिए यहां
आदर्श क्रेडिट सोसायटी: धन की हेराफेरी में फंस गए निवेशकों के 14 हजार करोड़
बिना परीक्षा होगी असिस्टेंट प्रोफेसर्स की भर्ती, नियमों को बदला, ऐसे निर्धारित होंगे अंक
मैटरनिटी लीव को लेकर नया आदेश, अब इन स्थितियों में भी मिल सकती है 60 दिन की छुट्टी, यहां जानिए डिटेल
रेलवे बोर्ड में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति का बदला पैटर्न, अब ऐसे होंगी नियुक्तियां
देशभर में जजों से भी करवाए जा रहे हैं गैर न्यायिक कार्य, वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे आप
21 विश्वविद्यालय फर्जी घोषित, UGC ने जारी की सूची, जानें आपके शहर में कौन सी है?
सितम्बर में इस तिथि से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानें इस बार किस पर सवार होकर आएंगी मां