राजस्थान में कब मनाई जाएगी दीपावली; धर्मसभा में विद्वानों ने सुनाया ये फैसला

जयपुर 

दीपावाली को लेकर चल रहे असमंजस के बीच छोटी काशी जयपुर के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित धर्मसभा में  80 से ज्यादा विद्वान जुटे और दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाए जाने का सर्वसम्मति से फैसला किया धर्म सभा में ज्योतिषाचार्य, धर्म शास्त्री और संस्कृत विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त किए और दीपावली मनाने की तारीख को लेकर चल रहे असमंजस पर विराम लगा दिया और सरसम्मति से कहा कि राजस्थान में 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जाएगी। जबकि अयोध्या और रामेश्वरम में 1 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी

मंत्री किरोड़ीलाल मीना के ‘वीटो’ से शिक्षा विभाग धड़ाम, कुछ ही घंटों में 40 प्रिंसिपल के तबादले रद्द | शिक्षा विभाग में तबादलों पर मचा बवाल

जयपुर की विशेष धर्मसभा में सभी ने एक स्वर में कहा कि ‘सम्पूर्ण भारतवर्ष में दीपावली का महापर्व इस वर्ष 31 अक्टूबर 2024 गुरुवार को मनाना शास्त्र सम्मत है इसके अलावा किसी भी अन्य दिन दीपावली मनाना शास्त्रानुसार नहीं है संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ज्योतिषाचार्य विनोद शास्त्री ने कहा कि दीपावली 31 अक्टूबर को ही है, क्योंकि अमावस्या 31 अक्टूबर को पूरे प्रदोष काल में हैअमावस्या का दर्श भाग भी 31 अक्टूबर को ही है एक नवंबर को तो अमावस्या सिर्फ 27 मिनट ही है, वो भी दर्श भाग नहीं है

व्यापिनी कार्तिक अमावस्या में लक्ष्मीपूजन शास्त्र सम्मत
धर्मसभा में वयोवृद्ध ज्योतिष आचार्य प्रो. रामपाल शास्त्री ने तर्क दिया कि सभी सनातन धर्मियों के लिए 31 अक्टूबर 2024 गुरुवार को प्रदोषकाल से मध्यरात्रि व्यापिनी कार्तिक अमावस्या लक्ष्मीपूजन करना शास्त्रसम्मत होगा राजमार्तण्ड ग्रंथ में कहा गया है कि लक्ष्मी की पूजा सदैव उसी दिन करनी चाहिए, जिस दिन कर्मकाल में तिथि की प्राप्ति होती हो ये चतुर्दशी मिश्रित अमावस्या में करनी चाहिएऐसा व्यास, गर्ग जैसे ऋषियों का कथन हैइस सिद्धांत से 31 अक्टूबर को ही दीपावली शास्त्र सम्मत होगीकई वर्षों तक चतुर्दशी में अमावस्या आने पर दीपावली भी मनाई हैये कोई नई बात नहीं है, इसलिए कोई विवाद का प्रश्न ही नहीं हैहालांकि अयोध्या और रामेश्वरम में 1 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी

एक नवंबर को कुछ मिनट के लिए ही है अमावस्या
इस पर धर्म सभा में मौजूद रहे हाथोज धाम के महंत बालमुकुंद आचार्य ने बताया कि 1 नवंबर को कुछ मिनट के लिए ही अमावस्या की व्याप्ति है, इसलिए 31 अक्टूबर को दीपावली मनाना उचित है धर्म सभा का ये फैसला पूरे राज्य में प्रभावी होगा सरकार ने छुट्टी भी 31 अक्टूबर की ही मानी है उन्होंने बताया कि अलग-अलग देशकाल के अनुरूप सूर्य के उदियात के समय में घटत-बढ़त रहती है वैसे भी ये पांच दिवसीय उत्सव है, यदि कोई एक नवंबर को भी मना रहा है, तो कोई दिक्कत नहीं है दीपावली तो हर रोज मनाई जानी चाहिए इस दौरान आचार्य महामण्डलेश्वर पद्मनाभशरणदेवाचार्य, महन्त मनोहरदास महाराज, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. सुदेश शर्मा, पूर्व कुलपति प्रो. अर्कनाथ चौधरी, ज्योतिषाचार्य प्रो. सतीशचन्द्र शास्त्री सहित कई ज्योतिषाचार्य और विद्वान मौजूद रहे

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राजधानी जयपुर में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े चार लोगों को ट्रोले ने कुचला, सभी की मौके पर ही मौत

राजस्थान में न्यायिक अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

मंत्री किरोड़ीलाल मीना के ‘वीटो’ से शिक्षा विभाग धड़ाम, कुछ ही घंटों में 40 प्रिंसिपल के तबादले रद्द | शिक्षा विभाग में तबादलों पर मचा बवाल

इस जज ने कर दिया ऐसा कांड, वीडियो वायरल हुआ तो चली गयी नौकरी

निज्जर विवाद के बीच कनाडा के खिलाफ भारत का सख्त एक्शन, उच्चायुक्त समेत 6 राजनयिक निष्कासित, सिर्फ पांच दिन की मोहलत

रिटायर्ड महिला प्रोफेसर ने RU में कुलपति के सामने किया सुसाइड का प्रयास, अपने ऊपर उड़ेला पेट्रोल | जानें वजह

Good News: राजस्थान में 70 प्रतियोगी परीक्षाओं का कलैण्डर जारी, जानें कब होगी कौनसी परीक्षा और कब आएंगे इनके नतीजे

राजस्थान में 99 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले | यहां देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान में फिर हुए RPS अफसरों के तबादले | यहां देखें लिस्ट

राजस्थान में नगरपालिका सेवा के 155 अधिकारियों के ट्रांसफर, कई नगर निगमों, परिषदों में आयुक्त बदले, 20 को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार | यहां देखें पूरी लिस्ट

राज्य के कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, सीएम ने किया बोनस का ऐलान

अब राजस्थान के इन रिटायर्ड कर्मचारियों को भी मिलेगा RGHS का लाभ | वित्त विभाग ने जारी किए आदेश, लगाई ये शर्त

NPS New Guidelines: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने जारी की NPS Pension के लिए नई गाइडलाइन

रतन टाटा के बाद Noel Tata बने टाटा ग्रुप के नए चेयरमैन, जानिए इनके बारे में सबकुछ

प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों की निगरानी के लिए सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

Ratan Tata Passes Away: भारत ने खो दिया अपना ‘रतन’, 86 साल की उम्र में मुंबई में निधन, शोक में डूबा देश

ग्रामीण बैंक कर्मियों की पेंशन को लेकर बड़ी खबर, वित्त मंत्रालय ने जारी किए ये निर्देश

वर्ष-2025 के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश घोषित | यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रदेश के 25 सरकारी महाविद्यालयों में नवीन संकाय और विषय खोलने की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कुल 167 पदों का भी सृजन | देखें पूरी लिस्ट

अब IRMS नहीं, UPSC से होगी रेलवे में अफसरों की भर्ती | केंद्र सरकार ने इसलिए किया ये फैसला

इस सरकारी यूनिवर्सिटी में निकली प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों की बम्पर भर्ती | इस डेट से करें अप्लाई

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें