निज्जर विवाद के बीच कनाडा के खिलाफ भारत का सख्त एक्शन, उच्चायुक्त समेत 6 राजनयिक निष्कासित, सिर्फ पांच दिन की मोहलत

नई दिल्ली 

निज्जर विवाद के बाद भारत ने सोमवार को सख्त एक्शन लेते हुए कनाडा के उच्चायुक्त समेत 6 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है और उन्हें शनिवार 19 अक्टूबर को रात 12 बजे से पहले भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है विदेश मंत्रालय ने कनाडा के प्रभारी राजदूत को तलब करने के कुछ ही देर बाद ही फैसले की घोषणा कीवहीं भारत सरकार ने कनाडा से अपने राजदूतों को भी वापस बुला लिया है खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच से इन अधिकारियों को जोड़ने के कनाडा के प्रयासों के जवाब में भारत ने यह कार्रवाई की है

भारत ने कनाडा के जिन राजनयिकों को निष्कासित किया है उनमें एक्टिंग उच्चायुक्त स्टीवर्ट रॉस व्हीलर, डिप्टी उच्चायुक्त पैट्रिक हेबर्ट, फर्स्ट सेक्रेटरी मैरी कैथरीन जोली, फर्स्ट सेक्रेटरी लैन रॉस डेविड ट्राइट्स, फर्स्ट सेक्रेटरी एडम जेम्स, फर्स्ट सेक्रेटरी पाउल ओरजुएला का नाम शामिल हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने कनाडा के प्रभारी राजदूत को तलब करने के कुछ ही देर बाद फैसले की घोषणा की और  कहा, “कनाडा के प्रभारी राजदूत को आज शाम सचिव (पूर्व) ने तलब किया उन्हें सूचित किया गया कि कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त और अन्य राजनयिकों एवं अधिकारियों को निराधार तरीके से निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इस बात पर जोर दिया गया कि उग्रवाद और हिंसा के माहौल में ट्रूडो सरकार की कार्रवाइयों ने उनकी सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है हमें उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा कनाडाई सरकार की प्रतिबद्धता पर कोई भरोसा नहीं है” उसने कहा, ‘‘इसलिए, भारत सरकार ने उच्चायुक्त और निशाना बनाए जा रहे अन्य राजनयिकों एवं अधिकारियों को वापस बुलाने का फैसला किया है” विदेश मंत्रालय ने कहा, “यह भी सूचित किया गया है कि भारत के खिलाफ उग्रवाद, हिंसा और अलगाववाद को ट्रूडो सरकार के समर्थन के जवाब में भारत आगे कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है

आपको बता दें कि कनाडा ने सोमवार को भारतीय हाई कमिश्नर संजय कुमार वर्मा को निज्जर हत्याकांड में ‘पर्सन ऑफ इंटरेस्ट’ के रूप में नामित किया था इसपर भारत ने कड़ा विरोध जताते हुए इन आरोपों को बेतुका बताया था विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडाई सरकार ने भारत की संलिप्तता का एक भी ठोस प्रमाण नहीं दिया है, जबकि बार-बार अनुरोध किया गया था और प्रधानमंत्री ट्रूडो पर वोट बैंक की राजनीति करने और कनाडाई जमीन पर अलगाववादी एलिमेंट्स से निपटने के लिए पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

रिटायर्ड महिला प्रोफेसर ने RU में कुलपति के सामने किया सुसाइड का प्रयास, अपने ऊपर उड़ेला पेट्रोल | जानें वजह

Good News: राजस्थान में 70 प्रतियोगी परीक्षाओं का कलैण्डर जारी, जानें कब होगी कौनसी परीक्षा और कब आएंगे इनके नतीजे

राजस्थान में 99 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले | यहां देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान में फिर हुए RPS अफसरों के तबादले | यहां देखें लिस्ट

भरतपुर में 7वीं आरएसी बटालियन के जवान की गोली लगने से मौत | सुसाइड किया या अनायास चली बुलेट; अफसर कर रहे हैं जांच

राजस्थान में नगरपालिका सेवा के 155 अधिकारियों के ट्रांसफर, कई नगर निगमों, परिषदों में आयुक्त बदले, 20 को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार | यहां देखें पूरी लिस्ट

पूर्व राज्यसभा सांसद और राजस्थान के पूर्व DGP डॉ. ज्ञान प्रकाश पिलानिया का निधन

राज्य के कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, सीएम ने किया बोनस का ऐलान

अब राजस्थान के इन रिटायर्ड कर्मचारियों को भी मिलेगा RGHS का लाभ | वित्त विभाग ने जारी किए आदेश, लगाई ये शर्त

NPS New Guidelines: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने जारी की NPS Pension के लिए नई गाइडलाइन

रतन टाटा के बाद Noel Tata बने टाटा ग्रुप के नए चेयरमैन, जानिए इनके बारे में सबकुछ

प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों की निगरानी के लिए सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

Ratan Tata Passes Away: भारत ने खो दिया अपना ‘रतन’, 86 साल की उम्र में मुंबई में निधन, शोक में डूबा देश

रूप कंवर सती कांड: 37 साल बाद आया फैसला, सभी 8 आरोपी बरी, बताई ये वजह | पति की चिता में जलाई गई थी 18 साल की युवती

ग्रामीण बैंक कर्मियों की पेंशन को लेकर बड़ी खबर, वित्त मंत्रालय ने जारी किए ये निर्देश

वर्ष-2025 के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश घोषित | यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रदेश के 25 सरकारी महाविद्यालयों में नवीन संकाय और विषय खोलने की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कुल 167 पदों का भी सृजन | देखें पूरी लिस्ट

अब IRMS नहीं, UPSC से होगी रेलवे में अफसरों की भर्ती | केंद्र सरकार ने इसलिए किया ये फैसला

इस सरकारी यूनिवर्सिटी में निकली प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों की बम्पर भर्ती | इस डेट से करें अप्लाई

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत | NPS से जुड़ा हुआ है मामला

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें