सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन | राजस्थान ने 39 रन से जीता खिताब, संत-महात्माओं और क्रिकेट सितारों की मौजूदगी में गूंजा मैदान

भरतपुर (Bharatpur) में सनातन प्रीमियर लीग (Sanatan Premier League) 2026 का भव्य समापन, राजस्थान ने मध्यप्रदेश को 39 रन से हराकर खिताब जीता। संत-महात्माओं, क्रिकेट सितारों और हजारों दर्शकों की मौजूदगी में हुआ आयोजन।

 संजीव चीनिया, वरिष्ठ खेल पत्रकार


इंदौर 

क्रिकेट के रोमांच, संत-महात्माओं के आशीर्वाद और हजारों दर्शकों के उत्साह के बीच देशभर में चर्चित सनातन प्रीमियर लीग-2026 का समापन भरतपुर में बेहद भव्य माहौल में हुआ। फाइनल मुकाबले में राजस्थान की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मध्यप्रदेश को 39 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल मैच में शुरुआत से ही राजस्थान टीम का दबदबा दिखा। बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता के साथ मजबूत स्कोर खड़ा किया, वहीं गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ विपक्षी टीम को जकड़कर रखा। मध्यप्रदेश की टीम ने लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश जरूर की, लेकिन राजस्थान की कसी हुई गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के सामने टिक नहीं सकी।

‘अन्न मत फेंको… जानवरों को खिला दो’ | बस इतनी बात पर इमाम ने मजदूर को टॉयलेट में बंद कर जिंदा जला दिया

संतों और खेल सितारों की मौजूदगी

समापन समारोह में आध्यात्म और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती थे। उनके साथ रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता व सांसद अरुण गोविल, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, इंद्रेश उपाध्याय, चिन्मयानंद बापू, अनिरुद्धाचार्य महाराज और अर्पित जी महाराज ने भी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।

खेल जगत से पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मदन लाल (लीग कमिश्नर), चेतन शर्मा, मनिंदर सिंह, सुरेश रैना, पीयूष चावला, प्रवीण कुमार, मोहित शर्मा और पंकज सिंह की मौजूदगी ने समारोह को और खास बना दिया।

मनोरंजन और खेल जगत से रेसलर द ग्रेट खली, सौरव गुर्जर और फिल्म द केरला स्टोरी-2 की अभिनेत्री अदिति भाटिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विजेता टीम को 31 लाख का इनाम

फाइनल के बाद विजेता राजस्थान टीम को ट्रॉफी के साथ 31 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई, जबकि उपविजेता मध्यप्रदेश टीम को 15 लाख रुपये प्रदान किए गए।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में लक्ष्मीनारायण गुर्जर को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया और उन्हें बलेनो कार भेंट की गई। उन्हें ही बेस्ट बॉलर के रूप में एक बाइक भी दी गई। वहीं राकेश को बेस्ट बल्लेबाज के रूप में बाइक देकर सम्मानित किया गया।

एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के लिए 11 लाख

समापन समारोह में सामाजिक सरोकार भी देखने को मिला। टूर्नामेंट के दौरान बनाए गए हर रन के हिसाब से 500 रुपये जोड़कर एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के लिए 11 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

युवाओं को मिला प्रेरणा का संदेश

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शरीर को मजबूत बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन और चरित्र को भी सशक्त बनाता है।
उन्होंने युवाओं से कहा—
“खेलो, आगे बढ़ो, लेकिन अपने संस्कार और मर्यादा को कभी मत भूलो।”

खेल से जुड़ें अनुशासन और संस्कार

लीग कमिश्नर और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मदन लाल ने कहा कि यह लीग सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य युवाओं को सही दिशा देना और खेल के माध्यम से अनुशासन तथा संस्कारों से जोड़ना है।

लीग के प्रमुख सलाहकार सुमेंद्र तिवारी ने कहा कि सनातन प्रीमियर लीग ने यह साबित कर दिया है कि छोटे स्तर से शुरू होकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं और यहां से कई प्रतिभाएं आगे बड़े मंचों तक पहुंचेंगी।

सीजन-2 की घोषणा

कार्यक्रम के अंत में देवकीनंदन ठाकुर ने सनातन प्रीमियर लीग के सीजन-2 की घोषणा करते हुए कहा कि अगला आयोजन इससे भी अधिक भव्य होगा।

आयोजन से जुड़े प्रमुख लोग

लीग के फाउंडर विजय शर्मा, चीफ एडवाइजर सुमेंद्र तिवारी, सीनियर एडवाइजर विनय सिंह, आयोजन सचिव शत्रुघन तिवारी और पर्यवेक्षक राहुल राणा ने पूरे आयोजन की जिम्मेदारी संभाली।

आयोजन समिति में मंजरी फाउंडेशन के निदेशक संजय शर्मा, भावेन्द्र लाल संतानिया, डॉ. एम.एस. मितवार, अभिषेक गोला, संजीव गुर्जर, विनायक तिवारी, अमन भार्गव, देव जोशी, आनंद मिश्रा, दीपक शिवहरे, प्रवीण सिंह, त्रिलोकी नाथ शर्मा और सिद्धार्थ सहित कई लोग सक्रिय रहे।

मैच संचालन में गजानन वशिष्ठ, रघुनंदन शर्मा, विनोद तिवारी, अतेंद्र वशिष्ठ, प्रेम सिंह, विजय विशु, ओमप्रकाश शर्मा, पंकज गोयल, रूपेंद्र मोहन, भावेश गौरवा, अनुराग संत ने अंपायर और स्कोरर की भूमिका निभाई, जबकि संजय श्रीवास्तव, ओ.पी. शर्मा, आर्यन शर्मा और हरीश ने मैच रैफरी के रूप में जिम्मेदारी संभाली।

हजारों खेल प्रेमियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ यह आयोजन खेल, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का एक यादगार संगम बन गया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

कैब में डर लगे तो दबाइए SOS | जयपुर पुलिस से जुड़ी ओला कैब, बटन दबते ही लोकेशन के साथ पहुंचेगी पुलिस

गोद लेने वाली महिलाओं को भी पूरा मातृत्व अधिकार | सुप्रीम कोर्ट ने कहा—अब हर एडॉप्टिव मदर को मिलेगा 12 हफ्ते का अवकाश

एटीएम से मिलेंगे अब छुट्टे पैसे | ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट निकालने की नई सुविधा शुरू

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।