बोर्ड के बाद क्या करें? भरतपुर में छात्रों ने खोजे करियर के नए रास्ते | ‘भविष्य पर चर्चा’ में विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन

भरतपुर के जयन्ती नगर स्थित फ्यूचर पॉइंट इंस्टीट्यूट में बोर्ड परीक्षा के बाद करियर मार्गदर्शन के लिए ‘भविष्य पर चर्चा’ छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को नए कोर्स और करियर विकल्पों की जानकारी दी गई।

भरतपुर 

बोर्ड परीक्षाओं के बाद अक्सर छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है—अब आगे क्या करें? इसी उलझन को दूर करने और युवाओं को नए करियर विकल्पों से परिचित कराने के उद्देश्य से फ्यूचर पॉइंट इंस्टीट्यूट, जयन्ती नगर, भरतपुर में ‘भविष्य पर चर्चा’ विषय पर छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को चार्ट के माध्यम से विभिन्न कोर्सों और करियर विकल्पों की जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों की त्वरित जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने ज्ञान और जिज्ञासा का प्रदर्शन किया।

संस्था के आयोजक व निदेशक पवन पाराशर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को उभरते अवसरों से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा हर छात्र के जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ होती है। परीक्षाएं समाप्त होते ही अधिकांश छात्रों के मन में यह सवाल उठता है कि आगे कौन-सा रास्ता चुना जाए।
उन्होंने कहा कि करियर का चयन केवल स्कोप देखकर नहीं, बल्कि अपनी रुचि, व्यक्तिगत क्षमता और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर करना चाहिए। यदि छात्र योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे तो सफलता निश्चित है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान समय में एआई, डिजिटल मार्केटिंग, डेटा साइंस और डिजाइनिंग जैसे नए कोर्स करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।

संस्था कोऑर्डिनेटर कमलेश पाराशर ने कहा कि हर विषय में बेहतर करियर की संभावनाएं मौजूद हैं। माता-पिता को बच्चों पर दबाव बनाने के बजाय उनका सहयोग करना चाहिए, ताकि वे सही दिशा में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि विद्यार्थी अपने मित्रों की राह पर चलने लगते हैं, जबकि प्रत्येक छात्र की क्षमता और रुचि अलग होती है।

इस छात्र संवाद कार्यक्रम के साक्षी कमलेश पाराशर, आर्यन श्रीवास्तव, इश्मीत सिंह, दीपेश शर्मा, शुभम कुमार, सार्थक सिंघल, पुनीत सिंह, धैर्य मूलचंदानी, नीरज कुमार, नमन कटारा, हर्षित गोला, रूद्र पाराशर, तन्मय चौधरी, लक्ष्य पाराशर, दिव्यांश, भव्य पाराशर सहित अन्य विद्यार्थी बने। कार्यक्रम में प्रिया गोला का विशेष सहयोग रहा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी सिर्फ डिग्री तक नहीं | UGC बोला– पास की आंगनवाड़ी अपनाइए, बच्चों की पढ़ाई में हाथ बंटाइए

अब टैक्स वेबसाइट पर मिलेगा ‘कर साथी’ | AI असिस्टेंट के साथ इनकम टैक्स की नई साइट लॉन्च

अब किताबें ही नहीं, डिग्री भी देगा NCERT | सरकार ने दिया ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा, शिक्षा जगत में बड़ा बदलाव

भारत के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज | नया मटेरियल ऊर्जा स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन को बना सकता है सस्ता व असरदार

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।