पूनिया के काफिले पर हमले का रिएक्शन: कांग्रेस के चिंतन शिविर में भाजपा ने डाला खलल, किया हनुमान चालीसा का पाठ

जयपुर 

बूंदी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनिया के काफिले पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए पथराव को लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता जयपुर के 5 सितारा लीला पैलेस होटल में चल रहे  चिन्तन शिविर तक पहुंच गए और होटल के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध प्रदर्शन कर दिया।

होटल के बाहर भाजपा का यह विरोध प्रदर्शन चल रहा था तो अंदर  कांग्रेस के  चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन समेत सरकार के तमाम मंत्री और कांग्रेस विधायक REET पेपर लीक के बाद पैदा हुईं स्थतियों पर मंथन कर रहे थे। इसी दौरान भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा और महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा  और  विधायक रामलाल शर्मा समेत कई नेता इस विरोध प्रदर्शन में  पहुंच गए। वंदे मातरम जय श्री राम, सतीश पूनिया ज़िंदाबाद के साथ ही सीएम और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रीट पेपरलीक की CBI जांच हो: गजेंद्र सिंह
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि रीट घोटाले को लेकर सतीश पूनिया के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में आंदोलन किया। देश की जनता से सामने यह मामलाा उठाया। कांग्रेस की इस सरकार में बेरोजगार युवाओं के साथ बुरा काम हुआ है। जिसकी सीबीआई जांच की मांग और अपराधियों का पर्दाफाश करने का बीड़ा सतीश पूनिया ने उठाया है। उसे रोकने की कोशिश में पूनिया का रास्ता रोककर उन पर हमला किया गया है। इस तरह रास्ता रोककर आरोपी बच नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक सीबीआई जांच नहीं होगी, कड़ी से कड़ी जोड़कर नीचे से ऊपर तक सभी आरोपियों को सजा नहीं होगी। बीजेपी कार्यकर्ता चुप नहीं बैठने वाला है। सड़क पर उतरकर संघर्ष किया जाएगा।

किरकिरी होने के बाद सरकार ने की आखिर रीट लेवल-2 परीक्षा निरस्त, फिर से होगा एग्जाम

Kanpur IT Raid: अब ज्वेलर्स के यहां छापा, 3 करोड़ कैश बरामद, नहीं मिला इसका हिसाब

पंजाब चुनाव से ठीक पहले डेरा सच्चा सौदा के चीफ गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल, 60 सीटों पर असर 

FR लगाने के एवज में DSP के रीडर और दो वकीलों ने मांगी तीन लाख की घूस, ACB ने तीनों को 60 हजार लेते हुए दबोचा

क्या आपको पता है लता मंगेश्कर की पहली कमाई? जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान, यहां जानिए उनकी और भी दिलचस्प बातें

हाथी पार नहीं कर पा रहे थे रेलवे ट्रैक, IAS ने शेयर किया वीडियो, जानिए फिर क्या हुआ

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Good News: Dearness allowance बढ़ना तय, यहां जानिए डिटेल

बदल गया है DA के कैलकुलेशन का तरीका, जानिए अब किस तरह होगी गणना

February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्‍योहार, देखिए तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट