प्रज्ञा प्रवाह के तत्वावधान में 29 जनवरी 2026 को MNIT जयपुर में “विज्ञान से आत्मबोध की दिशा” विषय पर पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा।
जयपुर
प्रज्ञा प्रवाह के तत्वावधान में “विज्ञान से आत्मबोध की दिशा” विषय पर एक महत्वपूर्ण पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन 29 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम नीति सभागार, प्रभा भवन, द्वितीय तल (IIND Floor), मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT), जयपुर में अपराह्न 3 बजे से 4:45 बजे तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. नारायण प्रसाद, निदेशक MNIT करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा होंगे।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में जे. नंदकुमार, राष्ट्रीय संयोजक, प्रज्ञा प्रवाह उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में जे. नंदकुमार द्वारा लिखित पुस्तक “National Selfhood in Science” का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। यह पुस्तक विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय दृष्टि, आत्मबोध और वैचारिक संघर्षों की यात्रा को रेखांकित करती है।
आयोजकों के अनुसार यह आयोजन विज्ञान, समाज और भारतीय चिंतन पर आधारित सार्थक संवाद का मंच बनेगा। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं विचारकों की उपस्थिति अपेक्षित है।
कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने के लिए केलागरी रोड से प्रवेश निर्धारित किया गया है। आयोजन से संबंधित जानकारी एवं समन्वय हेतु संपर्क सूत्र 9829100266, 7728891695 एवं 9414202188 जारी किए गए हैं।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
