गहलोत मंत्रिमंडल से राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा बर्खास्त | सचिन पायलट के लिए बड़ा झटका

जयपुर 

गहलोत मंत्रिमंडल से सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अनुशंषा पर यह कदम उठया गया है। गहलोत ने शुक्रवार शाम को ही राज्यपाल को यह अभिशंषा भेजी थी। जिसे स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने यह आदेश जारी किए। गुढ़ा सचिन पायलट खेमे से हैं। माना जा रहा है कि गुढ़ा की बर्खास्तगी सचिन पायलट के लिए भी बड़ा झटका है।

प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए Good News; वेतन वृद्धि को लेकर हाईकोर्ट ने दिया ये बड़ा फैसला

आपको बता दें कि गुढ़ा ने विधानसभा में सरकार को महिलाओं की सुरक्षा में फेल बताते हुए घेरा था। गुढ़ा ने मणिपुर मामले की जगह राजस्थान सरकार को अपने गिरेबां में झांकने की सलाह देकर अपनी ही सर्कार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके कुछ घंटों बाद ही उनको मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया।

राजेंद्र सिंह गुढ़ा लंबे समय से सीएम गहलोत और सरकार के खिलाफ बयान दे रहे थे। गुढ़ा ने शुक्रवार को विधानसभा में न्यूनतम आय गारंटी बिल पर बहस के दौरान अपनी ही सरकार पर महिला सुरक्षा में फेल होने का आरोप लगाया था। मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने तख्तियां लहराई थीं। इस पर गुढ़ा ने कहा- राजस्थान में इस बात में सच्चाई है कि हम महिलाओं की सुरक्षा में विफल हो गए हैं। राजस्थान में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, ऐसे में हमें मणिपुर की बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।

मंत्री गुढ़ा के आरोप पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा था- सरकार संविधान के आर्टिकल 164(2) के तहत सामूहिक जिम्मेदारी से चलती है। हमारे संविधान में लिखा है कि सरकार का एक मंत्री बोलता है तो इसका मतलब पूरी सरकार बोल रही है। मंत्री ने सरकार की कलई खोल दी है। मैं उनको बधाई दूंगा, लेकिन यह शर्मनाक बात है।

गुढ़ा के इस बयान के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तत्काल दिल्ली रिपोर्ट भेजी, हाईकमान से बात की। इसके बाद ग्रीन सिग्नल मिलते ही गुढ़ा को बर्खास्त करने की फाइल राजभवन भिजवा दी गई।

गुढ़ा को सचिन पायलट खेमे का माना जाता है। उन्होंने 15 जून को पायलट की सभा में कहा था- हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़े। पेपरलीक के खिलाफ सचिन पायलट की अजमेर से जयपुर यात्रा के समापन के दिन 15 मई को राजेंद्र गुढ़ा ने सरकार पर खुलकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। गुढ़ा ने कहा था कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है, भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सरकार का अलाइन्मेंट खराब है। अब गुढ़ा की बर्खास्तगी से सचिन पायलट को भी बड़ा झटका लगा है।

राजेंद्र गुढ़ा सीएम अशोक गहलोत के कट्टर समर्थक थे, लेकिन डेढ़ साल पहले से उनकी ​सीएम से दूरियां बननी शुरू हो गई थीं। गुढ़ा पायलट के नजदीक आए और पिछले सवा साल से वे लगातार पायलट के समर्थन में थे। गुढ़ा अब तक बीएसपी के टिकट पर उदयपुरवाटी से चुनाव लड़कर जीते हैं। गुढ़ा ने पिछले दिनों जयपुर में ओवैसी से मुलाकात की थी।

‘नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

ज्ञानवापी केस में ASI सर्वे की मिली इजाजत, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज

लो आ गई इन कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी | यहां पढ़िए डिटेल

प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए Good News; वेतन वृद्धि को लेकर हाईकोर्ट ने दिया ये बड़ा फैसला

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया एक डकैत, एक घायल | ज्वेलर को लूट कर भाग रहे थे

गहलोत सरकार ने देर रात किए RAS के तबादले, ADM और SDM बदले, चार को किया APO | यहां देखिए लिस्ट

भूकंप के झटकों से हिला जयपुर, सहमे लोग घरों से बाहर निकले, UP तक असर | देखें वीडियो

 

Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस ने घोषित की चुनाव समिति, गहलोत और सचिन पायलट सहित इनको किया शामिल

डेड बॉडी के साथ सियासत तो अब जाएंगे जेल | विधानसभा में राजस्थान मृत शरीर का सम्मान विधेयक पारित