लायंस क्लब भरतपुर रायल्स की न्यूरोलॉजी पर स्वास्थ्य परिचर्चा | डॉ. ज्योति सहगल ने समझायी ब्रेन स्ट्रोक में टाइम मैनेजमेंट की अहमियत 

भरतपुर 

लायंस इन्टरनेशनल की कम्युनिटी हैल्थ एवं स्प्रेड हैपीनेस प्रकल्प के तहत लायंस क्लब भरतपुर रायल्स एवं मेदान्ता मेडिसिटी गुरूग्राम के संयुक्त तत्वावधान में न्यूरोलॉजी में ब्रेन स्ट्रोक पर स्वास्थ्य परिचर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर ब्रेन स्ट्रोक में टाइम मैनेजमेंट की अहमियत के बारे में विस्तार से बताया गया।

क्लब संरक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक विनोद सिंघल ने बताया कि मेदान्ता मेडीसिटी गुरूग्राम की निदेशक एवं विख्यात न्यूरोलॉजी डॉ. ज्योति सहगत ने ब्रेन स्ट्रोक, ब्रेन हेमरेज व टाइम मैनेजमेंट पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से मस्तिष्क की संरचना, ब्लड सप्लाई व स्ट्रोक होने पर लक्षणों पर विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि ब्रेन स्ट्रोक में एक-एक पल बहुत कीमती होता है। मरीज को बिना समय गंवाये अच्छे हॉस्पीटल में शिफ्ट करना चाहिए तथा निर्णय करने में देरी नहीं करनी चाहिये। डॉ. सहगत ने ब्रेन हेमरेज, हार्ट अटैक व मिर्गी के दौरे में अन्तर व लक्षणों से अवगत कराया।

हैल्प परिचर्चा का शुभारम्भ गणेशजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजा अर्चना व दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। डॉ. ज्योति सहगत को पटका माला व प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष लायन मंजू गुप्ता मोनालिसा ने सभी शहर के गणमान्य नागरिकों व क्लब पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत किया। अनुपमा शर्मा ने ध्वज वंदना का वाचन किया। व्याख्यान के बाद श्रोताओं के साथ प्रश्नोत्तरी कार्यकम रखा गया जिसमें अनेक लोगों ने बीमारी से संबंधित प्रश्न पूछे।

इस अवसर पर सहायक प्रान्तपाल रामकुमार गुप्ता, रीजनल चेयरमेन प्रवीण फौजदार, जोन चेयरमेन रवि सिंघल, सुधीर मित्तल, समाजसेवी मोहन मित्तल, अनुराग गर्ग, महेश गोयल सर्राफ, प्रेम गोयल, विष्णु लोहिया, श्रीनाथ एडवोकेट, प्रेमपाल सिंह, विजय सिंह, डॉ.रविन्द्र कुन्तल, डॉ. सुशील गोस्वामी, सत्यव्रत आर्य, जयकिशन एडवोकेट, डॉ. मनीष गोयल, आर.पी. शर्मा, जे.पी. अग्रवाल, नन्दकिशोर, दिनेश सिंघल, डॉ. वैशाली कुंतल, प्रीति सिंह, कविता वर्मा, रेनुदीप गौड, सतीश मित्तल, योगेश गोयल, संजय गोयल, हेमराज गोयल, सी. एम. गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश गुप्ता ने किया। मेदान्ता मेडिसिटी के उप प्रबन्धक मार्केटिंग राजीव शुक्ला को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

रिश्वत के मामले में डॉक्टर को चार साल की सजा, दस हजार का जुर्माना | दस साल बाद आया फैसला, अच्छी मेडिकल रिपोर्ट बनाने के एवज में की थी एक लाख की डिमांड

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में 32 इंस्पेक्टर के ट्रांसफर, 22 एसएचओ बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान के सात लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर; वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना

टैक्‍सपेयर्स के लिए बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में सरकार, आएगा नया आयकर अधिनियम, खत्म हो जाएंगी कई धाराएं

अब ना फटेंगे बादल और ना मचेगी बाढ़ से तबाही | मोदी सरकार ने बनाया ये एक्शन प्लान, वैज्ञानिकों ने शुरू किया काम

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा बिल | चुनावी वायदे को पूरा करने के लिए एक और कदम आगे बढ़ाया

अचानक से मेरी बातें, बस यादें बन जाएंगी…

श्राद्ध पक्ष: जानिए कौवे से जुड़े शकुन और अपशकुन का रहस्य

सरकार ने बदला पोर्ट ब्लेयर का नाम, अब इस नाम से जानी जाएगी अंडमान-निकोबार की राजधानी | यहां जानिए इस खूबसूरत द्वीप समूह की रोचक जानकारी

राजस्थान में सरकार ने मकान किराया भत्ता नियमों में किया संशोधन

केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा ‘आयुष्मान योजना’ का लाभ, होगा मुफ़्त इलाज | जानें इसकी खास बातें

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें