Jaipur News: पटवारी परीक्षा देने जा रही महिला के सपनों पर कहर | हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर

जयपुर 

रविवार सुबह जयपुर आते समय सड़क हादसे ने एक दंपती की जिंदगी बदल दी। शाहपुरा के फागनों की ढाणी से पटवारी भर्ती परीक्षा देने आ रही महिला के सपनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही उसके पति की मौत हो गई और वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रघुनाथ गुर्जर के रूप में हुई है, जबकि उसकी पत्नी मिठ्ठु गुर्जर परीक्षा देने के लिए विद्याधर नगर स्थित नया खेड़ा केंद्र आ रही थीं। हाईवे पर अचानक उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रघुनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मिठ्ठु गुर्जर को गंभीर हालत में 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचाया गया।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस बीच, अस्पताल में घायल महिला का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक और हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

हाईकोर्ट का वकील बना दलाल | जज के नाम पर 30 लाख की रिश्वत मांगते पकड़ा गया, बिचौलिये समेत सीबीआई ने दबोचा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पैसों का हर लेन-देन अपराध नहीं, पुलिस वसूली एजेंसी नहीं | जानें पूरा मामला

अब चेक का ‘कल’ नहीं… कुछ घंटों में मिलेगा पैसा | RBI ने क्लियरिंग सिस्टम में किया ये क्रांतिकारी बदलाव

OPS बहाली को लेकर संसद में सरकार का बड़ा बयान, वित्त मंत्री ने बताई ये बात

सरकार का बड़ा फैसला: CGHS मरीजों और अस्पतालों को अब इस परेशानी से मिला छुटकारा

35 जरूरी दवाएं हुईं सस्ती, दिल-डायबिटीज-इंफेक्शन के मरीजों को बड़ी राहत | देखें लिस्ट

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें