दौसा
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा व दौसा भाजपा शहर मंडल के द्वारा शनिवार को गांधी तिराहे पर भीलवाड़ा में नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप और निर्मम हत्या के खिलाफ कैंडल प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कैंडल जलाकर मृतक नाबालिग बच्ची की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर ने कहा कि गहलोत सरकार प्रदेश में बहन बेटियों की रक्षा करने में विफल है। प्रदेश में आए दिन बहिन बेटियों के साथ हो रही घटना व हत्या रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दौसा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने कहा कि महिलाओं प्रति बढ़ते अपराध को कांग्रेस सरकार रोकने में विफल है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। भीलवाड़ा की घटना से पूरा प्रदेश शर्मसार हुआ है।
इस प्रदर्शन में उर्मिला जोशी, पुष्पा घोषी, लक्ष्मी दीक्षित, सुमित्रा चौधरी, सरोज मीणा, गुड्डी देवी, सुनीता पटवा, कलावती गुप्ता, सपना मीणा, उर्मिला, आशा, रेखा मीणा, लक्ष्मी जांगिड़, गुड्डी देवी, कांता, रुकमणी पटवा, विपिन जैन, नरेंद्र सोती, अश्विनी जोशी, सुरेश घोषी,अजय मीणा, बंटी, विजय सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
‘नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
कॉलेज का प्रिंसिपल व अकाउंटेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार
केंद्रीय कर्मचारियों का DA फाइनल, अब इतना मिलेगा | AICPI के ताजा आंकड़े आए सामने
टैक्स डिडक्शन क्लेम के लिए की ये गलती तो आ जाएगा नोटिस, ऐसे नजर रख रहा है Income Tax विभाग