भरतपुर में छात्राओं को मिली ‘ढाल और तलवार’ की ताक़त | आरडी गर्ल्स कॉलेज में दस दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शुरू

भरतपुर 

भरतपुर (Bharatpur) के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय (RD Girls College) में स्थापित रानी लक्ष्मी बाई केन्द्र अब छात्राओं की बहादुरी और आत्मविश्वास का केंद्र बन गया है। कॉलेज के महिला अध्ययन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में यहां दस दिवसीय आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया, जिसमें बेटियों को मनचलों से निपटने और आत्मरक्षा की मूलभूत तकनीकें सिखाई जा रही हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा ने कहा कि यह प्रशिक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अकादमिक प्रभारी डॉ. करुणा गौर ने इसे छात्राओं के आत्मविश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया। महिला अध्ययन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. निशा गोयल ने कहा कि आयुक्तालय की इस पहल से छात्राओं को भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण मिलेगा तथा वे मानसिक व शारीरिक रूप से सशक्त बनेंगी।

पुलिस प्रशिक्षण कार्यालय से आई प्रशिक्षिकाएँ श्रीमती मिथलेश और श्रीमती निर्मला ने छात्राओं को हाथ, पैर, घुटने और कोहनी के उपयोग से आत्मरक्षा तकनीकें सिखाईं। इनमें अपर पंच, मिडिल पंच, लोअर पंच, किक एवं ब्लॉक जैसी प्रैक्टिकल तकनीकें शामिल रहीं। प्रशिक्षिकाओं ने छात्राओं को मनचलों से बचाव करने के कारगर उपाय भी बताए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. कविता आचार्य, डॉ. सरोज, श्रीमती दीप्ति अग्रवाल, डॉ. पूजा, श्रीमती संतोष, सुश्री अंशुलता बंसल, जगदीश कुमार, जयराम एवं वीरेन्द्र पाल टांक आदि मौजूद रहे।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

कार बाजार पर संकट के बादल | GST कट की आस में ग्राहकों ने रोकी खरीद, डीलर्स को भारी नुकसान का डर

Loan News: पहली बार लोन लेने वालों के लिए खुला बड़ा राज़ | अब सिर्फ CIBIL स्कोर से नहीं रुकेगा आपका सपना

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें