रामनवमी शोत्रायात्रा में शामिल होने को सेवर में कार्यकर्ताओं ने घर-घर पीले चावल बांटकर लोगों को दिया न्यौता

सेवर (भरतपुर) 

श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति की ओर से भरतपुर में रामनवमी पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पिछले एक सप्ताह से यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। पूरे शहर को भगवा ध्वज और श्रीराम के कट आउट लगाकर सुंदर तरीके से सजाया गया है।

UP के माफिया अतीक अहमद सहित तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा, एक-एक लाख का जुर्माना

इसके साथ ही सेवर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग कस्बे के सभी परिवारों व सेवर बाजार के दुकानदारों ग्राहकों को कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल व निमंत्रण पत्र देकर यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

संजय डांगी ने बताया कि शहर में पहली बार रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। जिसमें हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की जायेगी और यात्रा में सैंकड़ों झांकियां सजाई जाएंगी। यात्रा में सबसे आगे मनमोहक झांकिया रहेंगी।  उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में शामिल होने के लिए घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल और निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया जा रहा है।

भांजे की शादी में 8 करोड़ 15 लाख का मायरा, 2.21 करोड़ नकद, एक किलो सोना, 100 बीघा जमीन और गांव के हर परिवार को दिया डेढ़ तोला चांदी का सिक्का

तीन दिन रविवार, सोमवार और मंगलवार को सेवर क्षेत्र में करीब 50 कार्यकर्ताओं ने घर- घर तक पहुंचकर लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। तारा चन्द आजाद, नीरज पार्षद, प्रेमसिंह सिनसिनवार, गिरधारी सैन, मनीष शर्मा, दीनदयाल नेता, रामकिशोर डाँगी, मनोज सुखावली, विजय चौधरी, राहुल खींची, महेश ठाकुर, दिनेश दिवाकर, अभिषेक खींची, पद्मेश सोगरवाल, नवनीत बंसीवाल, महाराज सिंह, रोहित दिवाकर, सुमित चौधरी, अमित भोला आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

UP के माफिया अतीक अहमद सहित तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा, एक-एक लाख का जुर्माना

देश के 6 करोड़ नौकरीपेशा लोगों को बड़ा तोहफा, EPFO ने बढ़ा दिया PF पर इतना ब्याज

महिला आयोग ने यूनिवर्सिटी के विभागाध्यक्ष और सहायक आचार्य को लगाईं फटकार, रजिस्ट्रार को भी किया तलब | जानिए पूरा मामला

भांजे की शादी में 8 करोड़ 15 लाख का मायरा, 2.21 करोड़ नकद, एक किलो सोना, 100 बीघा जमीन और गांव के हर परिवार को दिया डेढ़ तोला चांदी का सिक्का

कर्मचारियों के NPS को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, कही ये बात

संशोधित हुई ग्रेड थर्ड टीचर्स की ट्रांसफर पॉलिसी, DOP को भेजी | इलेक्शन से पहले जारी हो सकती है लिस्ट