भरतपुर पहुंची आप की कार्यकर्ता संवाद यात्रा, संभाग में होगा संगठन का विस्तार

भरतपुर 


 दिल्ली और पंजाब जैसी ईमानदार सरकार राजस्थान में भी देने का वादा


संगठन विस्तार और राजस्थान में चुनावी तैयारियों के साथ आम आदमी पार्टी राजस्थान की कार्यकर्ता संवाद यात्रा रविवार को भरतपुर पहुंची। इस मौके पर आप के राजस्थान चुनाव प्रभारी और द्वारिका के विधायक विनय मिश्रा ने नए व पुराने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

इस मौके पर विनय मिश्रा ने कांग्रेस सत्ता को बचाने व भाजपा सत्ता पाने के सपने में खोई हुई है। ऐसे में आम आदमी पार्टी अब तीसरे विकल्प की भूमिका निभाते हुए जनता की आवाज़ उठायेगी। राजस्थान की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों की सरकार देख चुकी है। जनता के सामने कोई विकल्प नहीं होने से वे एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस को इस उम्मीद में जिताती रही है कि शायद अबकी बार कोई अच्छी निर्णय हो। लेकिन दुर्भाग्य है कि राजस्थान की जनता हर बार ठगा सा महसूस करती है।

भरतपुर में आप की मीटिंग में उपस्थित कार्यकर्ता

मिश्रा ने बताया कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी  पार्टी की सरकार बनने के बाद बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और किसानों के हित जो शानदार काम हुए हैं उससे जनता में आम आदमी पार्टी के प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है। राजस्थान की जनता भी अब दिल्ली और पंजाब जैसी सरकार चाहते है। इसलिए आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में जनता के बीच अपनी जगह बना रही है।

राजस्थान में पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ेंगे
विनय मिश्रा ने बताया कि अगले साल आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ राजस्थान में चुनाव लड़ेग। इसकी तैयारियां पार्टी ने शुरू कर दी है। भ्रष्टाचार को खत्म करना, पारदर्शी शासन उपलब्ध कराना, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था में सुधार महंगाई और बेरोजगारी को रोकने के लिए स्थानीय उद्योग धंधों तथा व्यापार का विकास, किसानों को उनकी उपज का लाभ दिलाना जैसे मुद्दों को लेकर हम चुनाव लड़ेंगे।

भरतपुर के ये मुद्दे उठाएंगे
मिश्रा ने कहा कि हमारा फोकस स्थानीय मुद्दों पर है। भरतपुर को पर्यटन /हैरिटेज जिला घोषित करवाना, भरतपुर की सुजान गंगा नहर , सीवरेज लाइन, बिजली, भरतपुर को सरसों उत्पादक क्षेत्र घोषित करना और भरतपुर को एजुकेशन हब के रूप में विकसित करवाने इत्यादि  के मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए जाएंगे।  और भी अन्य बहुत समस्याओं को ध्यान में रख कर  रणनीति और कार्य योजना बनेगी।

मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि संभाग में संगठन  विस्तार के समय ईमानदार और कर्मठ लोगों को उचित जिम्मेदारी प्रदान की जायेगी।

मीटिंग का संचालन  पार्टी के संभाग मीडिया कोर्डीनेटर विपुल शर्मा ने किया। कार्यकर्म में मुख्य रूप से संजीव गुप्ता, ओमवीर चौधरी जघीना, अनिल,  अशोक शर्मा, जीतेंद्र अग्रवाल, टिकेंद्र, के अलावा दिल्ली से दुष्यंत के साथ-साथ संभाग की सभी 19 विधानसभा क्षेत्रों से काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

बीकानेर में दर्दनाक हादसा: कार-पिकअप में भीषण भिड़ंत, जयपुर के दम्पती और बेटे की मौत

बैंक ऑफ बड़ौदा का तत्कालीन चीफ मैनेजर सत्तर हजार की घूस लेते पकड़ा गया

गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा ने रचा इतिहास, 60 में 58 सीटें अपनी झोली में डालीं

इस दिन लगेगा साल का पहला ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

राजस्थान कांग्रेस में फिर तल्खी की आहट: गहलोत बोले- मेरा इस्तीफ़ा परमानेंट सोनिया गांधी के पास, जानिए ऐसा क्या हुआ

ACB की बड़ी कार्रवाई: अलवर के पूर्व कलक्टर नन्नू पहाड़िया और RAS अशोक सांखला पांच लाख की घूस लेते हुए दलाल सहित गिरफ्तार

BOB: बैंक ऑफ बड़ौदा ने घटाई होम लोन पर ब्याज दरें, अब इतना सस्ता मिलेगा कर्ज

EPFO: बढ़ सकती है EPF के लिए सैलरी लिमिट, कमेटी ने सरकार को भेजा ये प्रस्ताव

रेलवे के इन कर्मचारियों पर मंडराया संकट, सरेंडर किए जाएंगे पद, रेलवे बोला; गैर जरूरी हैं ये पद, जानिए क्या है पूरा प्लान

अद्भुत ग्रन्थ ‘राघवयादवीयम्’ उल्टा पढ़ें तो कृष्णकथा और सीधे पढ़ें तो रामकथा