बीकानेर में दर्दनाक हादसा: कार-पिकअप में भीषण भिड़ंत, जयपुर के दम्पती और बेटे की मौत

बीकानेर 

राजस्थान के बीकानेर में रविवार अपराह्न करीब तीन बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। कार और पिकअप में भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें जयपुर निवासी दम्पती और उनके एक साल के मासूम बेटे की मौत हो गई।

जयपुर का यह परिवार बीकानेर से जयपुर आ रहा था। इसी दौरान उनकी कार की नेशनल हाईवे पर श्रीडूंगरगढ़ के पास पिकअप से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें दंपती और बेटे की माैत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान जयपुर के विद्याधर नगर निवासी गजेंद्र सिंह चौहान (35), उनकी पत्नी शुचि (33) और 1 साल के बेटे के रूप में हुई है।

दुर्घटना के शिकार वाहन

पुलिस ने बताया कि इनकी कार बीकानेर में  कीतासर गांव के पास से गुजर रहा थी। तभी सामने से आ रही तरबूज से भरी पिकअप गाड़ी ने जबर्दस्त टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका  एक हिस्सा गजेंद्र सिंह के अंदर जा घुसा। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी शूचि चौहान और बच्चे को श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल ले गए, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मौके पर आपणो गांव सेवा समिति के कार्यकर्ता एंबुलेंस लेकर पहुंचे।

बैंक ऑफ बड़ौदा का तत्कालीन चीफ मैनेजर सत्तर हजार की घूस लेते पकड़ा गया

गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा ने रचा इतिहास, 60 में 58 सीटें अपनी झोली में डालीं

इस दिन लगेगा साल का पहला ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

राजस्थान कांग्रेस में फिर तल्खी की आहट: गहलोत बोले- मेरा इस्तीफ़ा परमानेंट सोनिया गांधी के पास, जानिए ऐसा क्या हुआ

ACB की बड़ी कार्रवाई: अलवर के पूर्व कलक्टर नन्नू पहाड़िया और RAS अशोक सांखला पांच लाख की घूस लेते हुए दलाल सहित गिरफ्तार

BOB: बैंक ऑफ बड़ौदा ने घटाई होम लोन पर ब्याज दरें, अब इतना सस्ता मिलेगा कर्ज

EPFO: बढ़ सकती है EPF के लिए सैलरी लिमिट, कमेटी ने सरकार को भेजा ये प्रस्ताव

रेलवे के इन कर्मचारियों पर मंडराया संकट, सरेंडर किए जाएंगे पद, रेलवे बोला; गैर जरूरी हैं ये पद, जानिए क्या है पूरा प्लान

अद्भुत ग्रन्थ ‘राघवयादवीयम्’ उल्टा पढ़ें तो कृष्णकथा और सीधे पढ़ें तो रामकथा