गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा ने रचा इतिहास, 60 में 58 सीटें अपनी झोली में डालीं, पीएम मोदी बोले ‘धन्यवाद गुवाहाटी!’

गुवाहाटी 

असम के गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा ने इतिहास रच दिया। रविवार को इसके नतीजे घोषित हुए जिसमें भाजपा ने पहली बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उसने निगम की 60 सीटों में से 57 सीटें अपनी और अपने सहयोगी दल के खाते में डाल लीं। इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का तुरंत ट्वीट आया- ‘धन्यवाद गुवाहाटी! इस प्यारे शहर के लोगों ने एक शानदार जनादेश दिया है।’

गुवाहाटी नगर निगम के 60 वार्डों में से 57 वार्डों में मतदान 22 अप्रेल को हुआ था, बाकी के तीन वार्डों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने निर्विरोध जीत हासिल की थी। AAP को गुजरात से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह सिर्फ खाता ही खोल पाई। वहीं AJP को भी आम आदमी पार्टी की तरह सिर्फ एक ही सीट पर जीत मिली है। असम के सीएम ने बीजेपी को इस जीत लिए बधाई दी है और असम के लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

कौन कितनी सीटों पर लड़ा चुनाव
कांग्रेस ने सबसे अधिक 54 वार्डों में चुनाव लड़ा था, उसके बाद सत्तारूढ़ भाजपा ने 50, आम आदमी पार्टी (आप) ने 39 और असम जातीय परिषद ने 25 पर चुनाव लड़ा था। बीजेपी की सहयोगी पार्टी असम गण परिषद (एजीपी) ने बीजेपी के साथ सीट बंटवारे की व्यवस्था के तहत सात वार्डों से चुनाव लड़ा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को आभार प्रदर्शित करते हुए ट्वीट किया, ‘धन्यवाद गुवाहाटी! इस प्यारे शहर के लोगों ने एक शानदार जनादेश दिया है। असम बीजेपी विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार की मेहनत को भी आशीर्वाद दिया है। हिमंत बिस्व सरमा की कड़ी मेहनत के लिए हर भाजपा कार्यकर्ता को मेरा आभार।’

‘असम की जनता के लिए झुकाता हूं सिर’
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि इस विशाल जनादेश के साथ, लोगों ने माननीय पीएम के मार्गदर्शन में हमारी विकास यात्रा पर अपने विश्वास की पुष्टि की है। मैं भाजपा और उसके सहयोगियों को जीएमसी चुनावों में 58/60 वार्डों की ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए गुवाहाटी के लोगों को अपना सिर झुकाता हूं।

इस दिन लगेगा साल का पहला ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

राजस्थान कांग्रेस में फिर तल्खी की आहट: गहलोत बोले- मेरा इस्तीफ़ा परमानेंट सोनिया गांधी के पास, जानिए ऐसा क्या हुआ

ACB की बड़ी कार्रवाई: अलवर के पूर्व कलक्टर नन्नू पहाड़िया और RAS अशोक सांखला पांच लाख की घूस लेते हुए दलाल सहित गिरफ्तार

रेलवे के घूसखोर स्वास्थ्य निरीक्षक को सश्रम कारावास

BOB: बैंक ऑफ बड़ौदा ने घटाई होम लोन पर ब्याज दरें, अब इतना सस्ता मिलेगा कर्ज

EPFO: बढ़ सकती है EPF के लिए सैलरी लिमिट, कमेटी ने सरकार को भेजा ये प्रस्ताव

रेलवे के इन कर्मचारियों पर मंडराया संकट, सरेंडर किए जाएंगे पद, रेलवे बोला; गैर जरूरी हैं ये पद, जानिए क्या है पूरा प्लान

अद्भुत ग्रन्थ ‘राघवयादवीयम्’ उल्टा पढ़ें तो कृष्णकथा और सीधे पढ़ें तो रामकथा

हम गाड़ी की सर्विस तो करवाते हैं लेकिन क्या हमने अपने शरीर की सर्विस करवाई कभी?

ज्यादा शक्कर खाने से हो सकता है नुकसान, इन 5 बीमारियों का है खतरा