जोधपुर
RAS में चयन का मामला और गहराया
RAS में चयन के लिए घूस देने का खेल किस कदर चलता है, इसका भेद फिर खुल गया है। इससे राजस्थान लोक सेवा आयोग की चयन प्रक्रिया पर और संदेह गहरा गया है। अब ACB ने एक ऐसा मामला पकड़ा है जिसमें RAS इंटरव्यू में अच्छे अंक दिलाने के लिए 20 लाख की घूस दी गई और जब मनमाफिक नंबर नहीं मिले तो अभ्यार्थी के परिजन दलालों के पास रकम वापस लेने के लिए उनके पास पहुँच गए। ACB को इसकी भनक लगी तो उसने स्कूल प्रिसिंपल और दो दलालों को दबोच लिया। उनके पास से 19.95 लाख रुपए भी बरामद कर लिए। ACB के DG बीएल सोनी और ADG दिनेश एमएन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
70 फीसदी नंबर दिलाने का वायदा था, मिले 54 फीसदी ही
एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ.विष्णुकांत ने बताया कि आरएएस भर्ती 2018 में बाड़मेर निवासी हरीश पुत्र हनुमानराम जाट उत्तीर्ण हुआ था। आरएएस परीक्षा में उत्तीर्ण हरीश के चाचा ठाकराराम सारण ने इंटरव्यू में 70-75 अंक के लिए परिचित व बायतु पंचायत समिति स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जोगाराम सारण से बात की थी।
जोगाराम ने बासनी तम्बोलिया निवासी किशनाराम जाट से सम्पर्क किया था। किशनाराम ने आरपीएससी में परिचित के माध्यम से अच्छे अंक दिलाने का भरोसा दिलाया था। आरपीएससी में परिचित के नाम पर बीस लाख रुपए मांगे। हरीश के चाचा ने प्राचार्य जोगाराम के मार्फत बीस लाख रुपए किशनाराम को दे दिए थे, लेकिन इंटरव्यू में हरीश को सिर्फ 54 प्रतिशत नम्बर ही मिले थे।
साक्षात्कार में 54 प्रतिशत अंक मिलने पर मध्यस्थ ने रिश्वत लौटा दी थी। यह राशि लेकर बाड़मेर लौटने के दौरान कल्याणपुर थाने के सामने आकस्मिक जांच में बोलेरो से 19.95 लाख रुपए जब्त किए गए। गाड़ी से बरामद कैश के बारे में पूछताछ हुई तो पूरा मामला खुल गया। 20 लाख रुपए रिश्वत देकर लौटाने का मामला दर्ज कर बाड़मेर में रामनगर निवासी ठाकराराम सारण (45) पुत्र मूलाराम जाट, बाड़मेर में भूरटिया पंचायत समिति निवासी स्कूल प्राचार्य जोगाराम सारण (40) पुत्र हनुमानराम जाट व बासनी तम्बोलिया निवासी मध्यस्थ किशनाराम (46) पुत्र उगमाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी ठाकराराम आरएएस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी हरीश पुत्र हनुमानराम का चाचा है और बाड़मेर रीको में मदर टेरेसा सीनियर सैकण्डरी स्कूल का संचालक है। जबकि जोगाराम सारण बायतु पंचायत समिति राउमावि का प्राचार्य है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- संविधान की कसौटी पर वकालत का धर्म | भरतपुर बार में गूंजा—’अब सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी निभाओ’
- डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर छात्र संगोष्ठी | एमपीयूएटी में संविधान, शिक्षा और समानता पर गूंजे विचार
- दिल्ली में ‘राष्ट्रीय स्वाभिमान’ का मंथन, 2 दिन की बैठक में किसानों, न्याय और गौसंरक्षण पर बड़े प्रस्ताव | संगठन विस्तार से लेकर MSP तक ठोस रणनीति
- महंगाई में भी बिना खर्च शादी; जयपुर में फिर सजेगा सामूहिक विवाह मंच | 10 मई को 21वां अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख तय
- जयपुर में डॉक्टर की गिरफ्तारी से बवाल: राजस्थान में 24 घंटे निजी अस्पताल बंद | इमरजेंसी तक रोकने का फैसला
- राजस्थान पुलिस में फेरबदल: RPS अफसरों के तबादले | जयपुर में बड़ा रीशफल; देखें पूरी लिस्ट
- भरतपुर में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या: आर.डी. गर्ल्स कॉलेज में श्रद्धांजलि और विचारों की गूंज | ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो’ का संदेश
- जयपुर कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर विचारों की गूंज: संगोष्ठी से ऑनलाइन क्विज तक छात्राओं की सक्रिय भागीदारी | कई प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
- भरतपुर में 15 दिन का फ्री क्रिकेट कैंप: 20 अप्रैल से ट्रेनिंग शुरू | BCCI मान्यता प्राप्त कोच देंगे टिप्स, बिना कैंप नहीं मिलेगा टीम में मौका
- छोटे बच्चों के लिए कफ सिरप पर सख्ती की तैयारी: 2 साल से कम पर पूरी रोक का प्रस्ताव | जहरीले केमिकल्स से हुई मौतों के बाद केंद्र सख्त
